फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Change in timing of many trains from July 1 train will run from Varanasi to Patna

जानना जरूरीः एक जुलाई से कई ट्रेनों के समय में बदलाव, वाराणसी से पटना के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

Sat, 26 Jun 2021 10:38 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Jun 2021 10:38 AM IST
सार

पूर्वोतर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए एक जुलाई से विशेष ट्रेनों के संचालन समय में कुछ स्टेशनों पर परिवर्तन किया गया है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए एक जुलाई से मंडुवाडीह-पटना ट्रेन का पुन: संचालन किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Change in timing of many trains from July 1 train will run from Varanasi to Patna
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पूर्वोतर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए एक जुलाई से विशेष ट्रेनों के संचालन समय में कुछ स्टेशनों पर परिवर्तन किया गया है। 02582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी संशोधित समयानुसार ज्ञानपुर स्टेशन से 08.50 बजे चलेगी। वहीं 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर संशोधित समयानुसार भुलनपुर स्टेशन से 12.09 बजे, वाराणसी कैंट से 12.35 बजे, वाराणसी सिटी 12.47 बजे, सारनाथ से एक बजे और औड़िहार से 1.22 बजे छूटेगी।    

विज्ञापन


इसके अलावा 05115 छपरा-दिल्ली विशेष गाड़ी संशोधित समयानुसार छपरा से 11.25 बजे प्रस्थान कर बलिया से 12.30 बजे, युसूफपुर से 1.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 1.40 बजे, औड़िहार से 2.25 बजे, डोभी से 2.53 बजे और केराकत से 3.07 बजे छूटेगी।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए एक जुलाई से विशेष गाड़ियों का पुन: संचालन किया जाएगा। इन गाड़ियों की रेक संरचना, चलने के दिन और ठहराव पूर्ववत रहेंगे।इनमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 05125 मंडुवाडीह-पटना विशेष गाड़ी का पुन: संचालन एक जुलाई से किया जाएगा। यह मंडुवाडीह से सुबह 06:20 बजे निकलती है और  11:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचती है।

यात्रियों की संख्या बढ़ने से आरक्षण की मुश्किल

कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव कम होते ही यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ने लगी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ा रही है। बावजूद इसके लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। विशेष कर मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई आदि औद्योगिक शहरों में जाने के लिए एक माह तक सीट उपलब्ध नहीं है।

आज की स्थिति देखें तो पटना लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में सेकेंड सीटिंग में 15 जुलाई, स्लीपर में 16 जुलाई, एसी में 11 जुलाई, मुंबई मेल में 20 जुलाई के बाद, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में 16 जुलाई, भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में 23 जुलाई के बाद सीट उपलब्ध है।

पीडीडीयू जंक्शन से नई दिल्ली के लिए भुवनेश्वर नई दिल्ली स्पेशल में 18 जुलाई, डिब्रूगढ़ नई दिल्ली स्पेशल में 12 जुलाई, नीलांचल में 18, महानंदा में 14 जुुलाई, नेताजी एक्सप्रेस (कालका) में 20 जुलाई, कामाख्या आनंद विहार, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में 20 जुलाई के बाद रिजर्व सीट मिल सकेगी। बेंगलुरू के लिए 20 जुलाई के बाद, अहमदाबाद के लिए भी 20 जुलाई के बाद ही सीट उपलब्ध हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed