फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandranath Rath murder case Coal businessman Vinay Rai arrested in Varanasi on murder charges

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: हत्या के आरोप में कोयला कारोबारी विनय राय गिरफ्तार, वाराणसी में पुलिस लाइन से पकड़ा

Tue, 19 May 2026 09:11 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: Akash Dubey Updated Tue, 19 May 2026 09:11 PM IST
सार

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में कोयला कारोबारी विनय राय को गिरफ्तार किया। उसे 48 घंटे की रिमांड पर पश्चिम बंगाल ले जाया गया है।

विज्ञापन
Chandranath Rath murder case Coal businessman Vinay Rai arrested in Varanasi on murder charges
चंद्रनाथ रथ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में सीबीआई ने मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन के पास से कोयला कारोबारी विनय राय उर्फ पमपम को गिरफ्तार कर लिया। विनय मूल रूप से गाजीपुर के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव का रहने वाला है। वह धनबाद में रहकर कोयला कारोबार करता है। सीबीआई के मुताबिक, विनय के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर समेत अन्य आरोपों में गाजीपुर के अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज है। सीबीआई ने विनय राय को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत में पेश किया जहां से उसे 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई के हवाले कर दिया गया। सीबीआई उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई है। इस मामले में पूर्वांचल से तीसरी गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले बलिया के राज सिंह और राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था।  

विज्ञापन

धनबाद में कोयला कारोबार से जुड़े विनय राय की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई की टीम पिछले एक सप्ताह से गाजीपुर, बलिया और वाराणसी में दबिश दे रही थी। सीबीआई के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ की हत्या में शूटर उपलब्ध कराने, फंडिंग और असलहे की व्यवस्था में विनय राय की भूमिका अहम रही है। मामले में पूर्वांचल, बिहार और झारखंड सहित अन्य क्षेत्रों के नौ युवकों को चिह्नित किया गया था। इनमें से बलिया के राज सिंह और बलिया के ही रसड़ा निवासी राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में विनय राय और संजय राय का नाम सामने आया। संजय राय भी गाजीपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनबाद में कोयला कारोबार से जुड़े विनय राय ने झारखंड में रहकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए की हत्या की साजिश रची थी। शूटर राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही विनय राय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी, लेकिन वह लगातार ठिकाना बदल रहा था। मतसा गांव से भी भाग निकला था। इस बीच सीबीआई को सूचना मिली कि विनय राय वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में है। दबिश देकर आरोपी को पुलिसलाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वह रेलवे स्टेशन की तरफ भागने की फिराक में था। विनय राय को कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन

छह मई को हुई थी हत्या, बलिया के शूटर ने मारी थीं गोलियां
सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव की 6 मई 2026 को पश्चिम बंगाल में कार सवार चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कई राउंड फायरिंग में चंद्रनाथ के पेट और सीने में तीन गोलियां लगीं थीं। सीबीआई के मुताबिक बलिया के शूटर राजकुमार सिंह ने गोलियां बरसाई थीं।

आरोपी का कराया मेडिकल, 21 मई की शाम छह बजे तक अदालत में पेश करना होगा 
कोलकाता स्थित सीबीआई थाने में दर्ज चर्चित हत्याकांड की जांच के दौरान विनय राय का नाम सामने आया था। जांच एजेंसी को उसके खिलाफ महत्वपूर्ण सुराग मिले थे जिसके बाद लोकेशन ट्रैक कर सीबीआई टीम ने वाराणसी में दबिश दी। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम आरोपी को लेकर कैंट थाने पहुंची जहां कैंट पुलिस की मौजूदगी में आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, फिर उसे कचहरी स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने ट्रांजिट रिमांड की मांग करते हुए अदालत में बताया कि आरोपी से पूछताछ के लिए कोलकाता ले जाना जरूरी है। अदालत ने अर्जी स्वीकार करते हुए 21 मई की शाम छह बजे तक आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed