Chandra Grahan: साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, संकटमोचन के कपाट बंद, दोपहर बाद काशी विश्वनाथ मंदिर बंद होगा
कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के दौरान मंगलवार को काशी के मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। हर मंदिरों के बंद होने का अलग-अलग समय तय है। ग्रहण पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के दौरान आज काशी के मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में गर्भगृह से लेकर परिसर के सभी विग्रहों के मंदिरों के कपाट तीन घंटे तक बंद रहेंगे। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर का कपाट चार घंटे और श्री संकटमोचन मंदिर के कपाट लगभग 11 घंटे बंद रहेंगे। सूतक काल लगते ही संकटमोचन मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि आज शाम 5.10 बजे से शाम 6.19 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा। इसको ध्यान में रखते हुए दोपहर 3.30 बजे से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के साथ ही अन्य सभी विग्रहों के कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे। शाम को 6.30 बजे ग्रह पूजा के बाद मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा।
मां अन्नपूर्णा मंदिर का कपाट अपराह्न तीन बजे होगा बंद
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि मां अन्नपूर्णा मंदिर का कपाट मंगलवार को अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगा। ग्रहण पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे।
पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर कर लें ये काम, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आशीष देंगे देव
संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को खग्रास चंदग्रहण है। इसका सूतक काल नौ घंटे पूर्व का होता है। इसलिए मंदिर के कपाट सुबह 8.10 पर बंद हो जाएगा और शाम को मोक्ष के बाद मंदिर खुलेगा।