फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandauli news: beaten up while playing DJ, one killed, police station siege

चंदौली: होली पर डीजे बजाने को लेकर चले लाठी डंडे, एक की मौत, लोगों ने किया थाने का घेराव

Tue, 30 Mar 2021 02:58 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: हरि User Updated Tue, 30 Mar 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
Chandauli news: beaten up while playing DJ, one killed, police station siege
पंडित दीनदयाल उपाध्याय-चकिया मार्ग पर चक्काजाम किए ग्रामीण।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र स्थित के हड़िडका गांव में होली की देर शाम डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें सिर पर चोट लगने से एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन जख्मी हुए हैं। इसमें एक की हालत गंभीर है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर जाम लगा दिया। तीन घंटे बाद पहुंची सीओ चकिया प्रीति त्रिपाठी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन


हड़िडका गांव में सोमवार की शाम होली के अवसर पर कुछ युवा डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। इसी बीच दूसरी बस्ती के कुछ युवा उधर से गुजरे। दोनों गुटों में कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इस घटना में एक पक्ष के अर्जुन बियार (55) के सिर पर लाठी से चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई। जबकि प्रिंस (22) और दो अन्य लोग घायल हो गए। प्रिंस को समीप के अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अर्जुन बियार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप, थाने का घेराव

अगले दिन मंगलवार की सुबह दस बजे पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मृतक के पक्ष के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। वहीं चकिया पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर भी आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी अर्जुन के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने और मामले की सही जांच कराने की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में लड़ाई हुई है। एक नहीं तीन बार लड़ाई हुई लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यदि पुलिस ने बीच बचाव किया होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। जाम की सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई और समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। दोपहर लगभग एक बजे चकिया सीओ प्रीति त्रिपाठी ने पहुंच कर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वसन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed