फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chances of corona infection likely to increase by October

अभी और बढ़ेगा कोरोना का खतरा, बीएचयू के डॉक्टरों की राय में इन महीनों में लापरवाही बढ़ाएगी जोखिम 

Mon, 31 Aug 2020 12:34 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 31 Aug 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Chances of corona infection likely to increase by October
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला

कोरोना का संक्रमण जिस तरह से बढ़ता जा रहा है उसको लेकर अभी एक-दो महीनों तक ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोविड-19 की गाइडलाइन के हिसाब से जो भी सावधानी बताई गई है उसका पालन करना भी बहुत जरूरी है। बीएचयू के चिकित्सकों के मुताबिक अक्टूबर तक फिलहाल कोरोना का संक्रमण बढ़ने की संभावना है। ऐसे में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक न केवल बच्चे, बुजुर्ग बल्कि युवाओं को भी संक्रमण से बचाव के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। ऐसे समय में छोटी-छोटी लापरवाही आगे चलकर घातक हो सकती है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क और सैनिटाइजेशन को नहीं भूलना चाहिए। 

विज्ञापन

युवा नहीं बरत रहे सतर्कता

अक्टूबर तक तो संक्रमण का खतरा अधिक रहने की संभावना है।  ऐसे समय में तो सतर्कता अधिक बरतनी चाहिए। देखा जा रहा है कि युवा सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विश्वम्भर सिंह, ईएनटी डिपार्टमेंट, बीएचयू 

कम्युनिटी ट्रांसमिशन की संभावना 

पहले की तुलना में लापरवाही बहुत बढ़ी है। कम्युनिटी ट्रांसमिशन की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। अक्टूबर तक तो संक्रमण ऐसे ही रहने के आसार हैं। अधिकांश युवा मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। प्रो.केके गुप्ता,मेडिसिन डिपार्टमेंट, बीएचयू 

 

आयुर्वेद के मुताबिक वर्षा ऋतु में रोग की संभावना अधिक रहती है। सर्दी में असर थोड़ा कम होता है। फिलहाल संक्रमण का खतरा कम होने वाला नहीं है। अक्टूबर के बाद असर कुछ कम होने की सम्भवना है।
वैद्य सुशील दुबे, क्रिया शारीर विभाग,आयुर्वेद संकाय बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed