सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ: वाराणसी के जिला जज बोले- बार और बेंच का प्रेम बना रहे
सेंट्रल बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सेंट्रल बार सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने कहा कि इस बार में आने के बाद यह जानकारी मिलती है कि न्यायपालिका के बारे में अधिवक्ताओं की क्या सोच है और क्या अपेक्षा है। बार और बेंच का प्रेम बना रहे, बेंच से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा।
उन्होंने निर्वाचित अध्यक्ष मोहन यादव, महामंत्री अश्वनी राय, उदय शर्मा, देवेंद्र परमार, विद्यापति मिश्र समेत समस्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि आत्मवलोकन और अपनी आलोचना नहीं करने से नैतिकता नहीं आ सकती।
कार्यक्रम में यूपी बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह व अरुण कुमार त्रिपाठी, बनारस बार अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ शर्मा, महामंत्री रत्नेश्वर पांडेय, दीनानाथ सिंह, क्षत्रधारी सिंह, राधेलाल, राधेश्याम चौबे, सौरभ श्रीवास्तव, रामजनम सिंह, अशोक उपाध्याय, विनोद पांडेय, अजय श्रीवास्तव, अशोक दाढ़ी, अशोक सिंह प्रिंस आदि मौजूद रहे।
पिंडरा में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण किया। अध्यक्ष पर पर मनोज कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर राजेश श्रीवास्तव, महामंत्री जयचन्द, कनिष्क उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) रुकुनुद्दीन खान, 5 वर्ष से कम के लिए श्यामशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र प्रसाद आदि ने पद व गोपनीयता की शपथ ली
कचहरी में अधिवक्ताओं को बहुत जल्द मिलेंगी सुविधाएं
अधिवक्ताओं के लिए कलक्ट्रेट कचहरी मेें बैठने की व्यवस्था और चैंबर बनाने के लिए शासन स्तर से प्रयास जारी है। सेंट्रल बार के पूर्व उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह द्वारा देश के प्रधानमंत्री को बीते वर्ष पत्र लिखा गया था, जिसका संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के न्याय विभाग के उप सचिव ओम प्रकाश ने जिलाधिकारी वाराणसी को पत्र लिखकर अतिशीघ्र जमीन चिन्हित कर उसका बजट बनाकर शासन को भेजने का अनुरोध किया है। अधिवक्ता आनंद ज्योति ने कहा कि शीघ्र ही अधिवक्ताओं के बैठने की समस्या दूर होगी।