फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Bar Association elections voting begins in Varanasi

वाराणसीः सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान शुरू, 75 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

Fri, 18 Dec 2020 11:34 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 18 Dec 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Central Bar Association elections voting begins in Varanasi
मतदान करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वांचल के प्रतिष्ठित दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए भारी गहमागहमी के बीच शुक्रवार की सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया। शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान में 18 पदों के लिए किस्मत आजमा रहे 75 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 5732 अधिवक्ता मतदाता करेंगे।

विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ सिंह ने बताया कि मतदान के लिए सेंट्रल बार भवन स्थित प्रथम तल पर 54 व भूतल पर 48 बूथ बनाए गए हैं। आजीवन सदस्यों के लिए एक से 15 टेबल पर मतपत्र दिए जा रहे हैं। मतदाता सिविल कोर्ट परिसर से प्रवेश कर कलक्ट्रेट परिसर स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन भवन में आ रहे हैं। प्रत्यशियों और उनके समर्थकों से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया गया है। कोई भी मतदाता मतपत्र का मोबाइल से फोटो लेते पाया जाएगा तो उसका मतपत्र निरस्त कर दिया जाएगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए एल्डर्स कमेटी के सदस्यगण राधेमोहन त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, शंभूशरण चौरसिया, महफूज आलम, संतोष सिंह और पर्यवेक्षकों के साथ चुनाव समिति के 75 सदस्य सहयोग कर रहे हैं। मतगणना 19 दिसंबर की सुबह शुरू होगी और देर शाम तक चुनाव परिणाम आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed