फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cement over loaded truck overturns accident driver and conductor save in bhadohi up

यूपी: सीमेंट से लदा ट्रक पलटने से बड़ा हादसा, चालक और खलासी ने ऐसे बचाई अपनी जान

Tue, 21 Jul 2020 10:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Jul 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Cement over loaded truck overturns accident driver and conductor save in bhadohi up
सीमेंट से लदा पलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार की सुबह सीमेंट भरा एक ट्रक पलट गया। जिससे ट्रक और कंडक्टर (खलासी) बाल-बाल बच गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

सुरियावां थाना क्षेत्र के मलेपुर त्रिमुहानी पर मंगलवार की सुबह में स्टेयरिंग गियर खराब होने से सीमेंट लदा ट्रक गंड्ढे में जा गिरा। इससे उस पर लदी पांच सौ बोरी सीमेंट समेत ट्रक पलट गया।
विज्ञापन



ड्राइवर और खलासी आगे का शीशा तोड़कर बाहर निकले और जान बचाई। 19 जुलाई को नेशनल ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से बछरांवा से रिलायंस कंपनी की सीमेंट लेकर ट्रक आ रहा था। यह सीमेंट वाराणसी में किसी ठेकेदार को देनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Cement over loaded truck overturns accident driver and conductor save in bhadohi up

इसी दौरान भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पहले मलेपुर तिराहे पर ट्रक घूम नहीं पाया और सड़क के बाईं तरफ पानी भरे गढ्ढे में जा गिरा। ड्राइवर विक्रमाजीत पुत्र कन्हाई, ग्राम थवरा, अमेठी और उसी गांव का खलासी पप्पू पाल उर्फ मिथिलेश पुत्र जगत पाल बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed