{"_id":"5abbcfdb4f1c1bde298b4607","slug":"cbse-will-conduct-re-exam-of-12th-economics-and-10th-math-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":" CBSE: 12वीं अर्थशास्त्र और 10वीं गणित की फिर से होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE: 12वीं अर्थशास्त्र और 10वीं गणित की फिर से होंगी परीक्षाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीबीएसई की हाईस्कूल की गणित की परीक्षा सुबह हुई और दोपहर में खबर में आई कि परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसी तरह दो दिन पहले 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा देने वाले करीब छह हजार बच्चों के माथे पर भी उस वक्त बल पड़ गए जब उन्हें पता चला कि अब उनकी परीक्षा दोबारा होगी।
सीबीएसई ने इन दो विषयों की परीक्षाएं दोबारा कराने का फैसला लिया है। सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की शिकायत के बाद ये निर्णय लिया गया। फिलहाल अभी इसकी तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
सीबीएसई की दसवीं की गणित की परीक्षा बुधवार को साढ़े दस बजे से थी। वाराणसी में करीब 18 हजार बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए। इसी दौरान सोशल मीडिया पर इस विषय का पेपर लीक होने की सूचना आई। इसे गंभीरता से लेते हुए सीबीएसई ने इसे कैंसल कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले 26 मार्च को बारहवीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा में भी पेपर लीक होने की शिकायत सामने आई थी। इन लिहाज से ये दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। सिटी कोआर्डिनेटर वीके मिश्र ने इसकी पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र की परीक्षा में करीब छह हजार बच्चे और हाईस्कूल में 18 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। फिलहाल परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।