{"_id":"5a5f7b0b4f1c1b60268b502f","slug":"case-registered-against-36-amin-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के सामने नारेबाजी करने वाले 36 अमीनों पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के सामने नारेबाजी करने वाले 36 अमीनों पर दर्ज होगा मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को अमीनों ने डीएम के देख नारेबाजी करने लगे अमीन
- फोटो : अमर उजाला
बगैर अनुमति के धरना देने और सरकारी कार्य में अवरोध पैदा करने के आरोप में चंदौली सदर तहसील क्षेत्र के 36 अमीनों के विरुद्ध बुधवार को मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया। डीएम ने तहसीलदार को कार्रवाई का आदेश दिया है।
तहसीलों के संग्रह अमीन मांगों के समर्थन में तहसील मुख्यालयों पर धरना दे रहे हैं। बुधवार को भी अमीनों का धरना जारी था। समाधान दिवस के चलते डीएम हेमंत कुमार भी सदर तहसील सभागार में मौजूद थे। डीएम जब बाहर निकले उन्हें देखकर अमीन नारेबाजी करने लगे।
डीएम को अमीनों का रवैया नागवार लगा। उन्होंने एसडीएम विकास सिंह और तहसीलदार गुलाब चंद्रा से पूछा तो पता चला कि अमीनों ने धरने की अनुमति नहीं ली है। तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर 36 अमीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए नायब तहसीलदार बृजेश कुमार को लिखित आदेश दिया गया है। नायब तहसीलदार बृजेश कुमार का कहना है कि आदेश मिल गया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।