फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   case registered against 36 amin in chandauli

डीएम के सामने नारेबाजी करने वाले 36 अमीनों पर दर्ज होगा मुकदमा

Wed, 17 Jan 2018 10:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली Updated Wed, 17 Jan 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
case registered against 36 amin in chandauli
बुधवार को अमीनों ने डीएम के देख नारेबाजी करने लगे अमीन - फोटो : अमर उजाला
बगैर अनुमति के धरना देने और सरकारी कार्य में अवरोध पैदा करने के आरोप में चंदौली सदर तहसील क्षेत्र के 36 अमीनों के विरुद्ध बुधवार को मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया। डीएम ने तहसीलदार को कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन


तहसीलों के संग्रह अमीन मांगों के समर्थन में तहसील मुख्यालयों पर धरना दे रहे हैं। बुधवार को भी अमीनों का धरना जारी था। समाधान दिवस के चलते डीएम हेमंत कुमार भी सदर तहसील सभागार में मौजूद थे। डीएम जब बाहर निकले उन्हें देखकर अमीन नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


डीएम को अमीनों का रवैया नागवार लगा। उन्होंने एसडीएम विकास सिंह और तहसीलदार गुलाब चंद्रा से पूछा तो पता चला कि अमीनों ने धरने की अनुमति नहीं ली है। तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर 36 अमीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए नायब तहसीलदार बृजेश कुमार को लिखित आदेश दिया गया है। नायब तहसीलदार बृजेश कुमार का कहना है कि आदेश मिल गया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed