{"_id":"63071f14d12fff22db5abe7a","slug":"case-filed-against-youtuber-mamta-rai-people-demanding-arrest-with-poster-in-street-of-kashi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला यूट्यूबर पर मुकदमा: वाराणसी नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर की गिरफ्तारी की मांग, थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला यूट्यूबर पर मुकदमा: वाराणसी नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर की गिरफ्तारी की मांग, थाने का घेराव
Thu, 25 Aug 2022 04:18 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 25 Aug 2022 04:18 PM IST
सार
महिला यूट्यूबर और वाराणसी नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर ममता राय की गिरफ्तारी को लेकर लोग काशी की सड़कों पर उतरे। ममता राय के खिलाफ सारनाथ थाने में गाली गलौज और धमकी मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वाराणसी की सड़कों पर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला यूट्यूबर और वाराणसी नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर ममता राय के खिलाफ सारनाथ थाने में गाली गलौज और धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
वहीं, पोस्टर से चर्चा में आई ममता राय की गिरफ्तारी को लेकर क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार की सुबह सारनाथ थाने का घेराव किया। पुलिस ने पदाधिकारियों को समझा बुझाकर शांत कराया।
आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की जिला महिला प्रभारी किरन सिंह का आरोप है कि खुद को काशी बताने वाली महिला यूट्यूबर आपत्तिजनक वीडियो बनाती है, जिसका समाज पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इस बारे में जब राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रांत ने आपत्ति की तो महिला यूट्यूबर ने गाली गलौज की और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार जान से मरवाने की धमकी दी।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की जिला महिला प्रभारी किरन सिंह का आरोप है कि खुद को काशी बताने वाली महिला यूट्यूबर आपत्तिजनक वीडियो बनाती है, जिसका समाज पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इस बारे में जब राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रांत ने आपत्ति की तो महिला यूट्यूबर ने गाली गलौज की और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार जान से मरवाने की धमकी भी दी।
नगर निगम की पूर्व ब्रांड अंबेसडर ममता राय की गिरफ्तारी हर हाल में हो। हाथ में ममता राय की गिरफ्तारी की स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ममता राय ने श्रीकाशी विश्वनाथ के संग फोटो शूट कराकर पोस्टर लगवाया है। यह कृत्य आहत करने वाला है।
इस बारे में सारनाथ थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गाली गलौज और मारपीट की धमकी के मामले में ममता राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को समझा बुझाकर शांत कराया गया है।