फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against principal and manager of madrassa in varanasi police started investigation

Varanasi: अदालत के आदेश पर मदरसे के प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 23 Mar 2023 10:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Mar 2023 10:52 PM IST
सार

वाराणसी के जलालीपुरा स्थित मदरसा मदीनतुल उलूम के प्रधानाचार्य दीवान साहब जमा खां और प्रबंधक नुरुल हुदा अंसारी उर्फ बाबू के खिलाफ जैतपुरा थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case filed against principal and manager of madrassa in varanasi police started investigation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के जलालीपुरा स्थित मदरसा मदीनतुल उलूम के प्रधानाचार्य दीवान साहब जमा खां और प्रबंधक नुरुल हुदा अंसारी उर्फ बाबू के खिलाफ जैतपुरा थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा अदालत के आदेश से जलालीपुरा निवासी मोहम्मद एकराम अंसारी की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मोहम्मद एकराम अंसारी ने बताया कि वह जलालीपुरा स्थित मदरसा मदीनतुल उलूम की प्रबंध समिति में ऑडीटर के पद पर रहे हैं। अक्तूबर 2022 में उन्हें जानकारी हुई कि मदरसे के प्रधानाचार्य दीवान साहब जमा खां और प्रबंधक नुरुल हुदा अंसारी उर्फ बाबू ने फर्जी तरीके से अध्यापकों की नियुक्तियां कीं। साथ ही, कागजात में हेरफेर कर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन


इस संबंध में कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर वह अदालत की शरण में गए। इस संबंध में जैतपुरा थाना प्रभारी मथुरा राय ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरण की सींग के साथ दो तस्कर पकड़े गए

मोहांव-बाबतपुर मार्ग पर पलही पट्टी में पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोगों के पास से हिरण के दो सींग, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। बरामद सींग की कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों की पहचान पलही पट्टी के अमन अग्रहरि और पवन मोदनवाल के रूप में हुई है। दोनों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

चोलापुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार की रात वह फोर्स के साथ पलहीपट्टी में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों के पास से हिरण की सींग, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह गाजीपुर के जमनिया से हिरण की सींग लाकर वाराणसी सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों में बेचते हैं। बरामद सींग को वाराणसी में अनुराग गौंड उर्फ अन्नू को बेचना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed