फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against Mahant of Kabir Math varanasi for scooty burning and fight police sent to jail

वाराणसी: स्कूटी जलाने और मारपीट के आरोप में कबीर मठ के महंत पर मुकदमा दर्ज , पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 02 Feb 2022 03:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Feb 2022 03:31 PM IST
सार

वाराणसी के लहरतारा पसियाना गली में मंगलवार को जमकर मारपीट के बाद स्कूटी जला दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  

विज्ञापन
Case filed against Mahant of Kabir Math varanasi for scooty burning and fight police sent to jail
कबीर मठ के बाहर मंगलवार को हुई थी मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लहरतारा स्थित पसियाना गली कबीर मठ के बाहर मंगलवार को हुई मारपीट मामले में पुलिस कार्रवाई की है। बुधवार को विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज करने के बाद मंडुवाडीह पुलिस ने महंत समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मामले में मंडुवाडीह थाना अंतर्गत सिंधोरिया कॉलोनी निवासी मुन्ना सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह मंगलवार सुबह खराब हुए ट्रैक्टर के लिए मिस्त्री की खोज में कबीर मठ स्थित सुजीत के पास गया था। उसी समय कबीर मठ के महंत गोविंद दास अपने भाई और पिता के साथ बाहर निकले और मारने-पीटने लगे। इतना ही नहीं स्कूटी में भी आग दी। मैं किसी प्रकार अपनी जान बचाकर वहां से भागा। 
विज्ञापन


मुन्ना ने इस घटना की जानकारी मडुंवाडीह पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरे को खंगाला और घटना की तफ्तीश में जुटी। घटनास्थल पर  पहुंचे एडीसीपी वरुणा जोन, एसीपी कैंट ने घटना के विषय में जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Case filed against Mahant of Kabir Math varanasi for scooty burning and fight police sent to jail
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि स्कूटी में आग लगाते समय कबीर मठ के महंत गोविंद दास मौजूद हैं। जिसके बाद मंडुवाडीह पुलिस ने कबीर मठ के महंत, उनके भाई और उनके पिता को हिरासत में ले लिया। घायल मुन्ना को मेडिकल के लिए काशी विद्यापीठ ब्लॉक पर भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed