फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cartridges recovered from wife who came to meet her husband in district jail in varanasi

Varanasi: जिला जेल में पति से मिलने आई पत्नी के पास से कारतूस बरामद, कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

Sun, 18 Aug 2024 03:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 18 Aug 2024 03:18 PM IST
सार

वाराणसी जिला जेल में अपने पति से मिलने आई एक महिला के पास से कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Cartridges recovered from wife who came to meet her husband in district jail in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वाराणसी जिला जेल में बंद अपने पति से मिलने आई महिला की तलाशी के दौरान एक कारतूस मिला। इस पर महिला को पकड़ कर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ के बाद लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर महिला को शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने महिला को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सारनाथ थाना क्षेत्र के तुलसी नगर कॉलोनी की रहने वाली संगीता दीक्षित का पति अवनीश दीक्षित धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में जिला जेल में बंद है। अवनीश से मुलाकात करने के लिए संगीता जिला जेल गई थी। बंदी से मुलाकात से पहले मुलाकातियों की चेकिंग जेल पुलिस द्वारा की जा रही थी। चेकिंग के दौरान संगीता के पर्स से 7.65 एमएम का एक कारतूस मिला। इस पर महिला को पकड़ कर लालपुर पांडेयपुर थाने ले जाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति के दोस्त जितेंद्र सिंह की लाइसेंसी पिस्टल है। जितेंद्र उसके घर आता-जाता रहता है। वह दो दिन पहले उसके घर आया था। जितेंद्र की पिस्टल का एक कारतूस गलती से उसके घर पर गिर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र को बताने पर उसने कहा था कि कारतूस रखे रहें, हम आकर ले लेंगे। उस कारतूस को वह अपने पर्स में रख ली थी। वह पति से मिलने आई तो कारतूस को घर पर छोड़ना भूल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed