फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Card will be issued to eligible people deprived of ration card

राशन कार्ड से वंचित पात्र व्यक्तियों को जारी होगा कार्ड

Mon, 17 May 2021 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Card will be issued to eligible people deprived of ration card
कैबिनेट मंत्री और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता अनिल राजभर ने कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं, उन्हें प्राथमिकता पर कार्ड जारी कर राशन दिया जाएगा। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन वितरण किया जाएगा। प्रदेश में कोई भी परिवार भूखा ना रहने पाये संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के सुखद परिणाम को देखते हुए इसकी अवधि को 24 मई तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विगत वर्ष वाराणसी में 25 हजार परिवारों को इस योजना से जोड़ा गया था और जो परिवार छूट गए हैं, उनका जल्द ही राशन कार्ड बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने ठेला, पटरी, रेहड़ी, नाविक, लोहार, कोहार, कहार, धोबी, नाई, मोची समाज की आजीविका चलाने के लिए एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। पिछले साल नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर कुल 60 हजार लाभार्थी परिवारों को इस योजना का लाभ दिया गया था। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क वैक्सीनेशन उत्तर प्रदेश में चल रहा है इसे और गति देते हुए 17 मई से 18+ वर्ग में अब प्रदेश के सभी जिलों को सम्मिलित किया जा रहा है। लोगों से सरकार यह अपील करती है कि अपने स्लाट को बुक कराकर वैक्सीन अवश्य लगवाये। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, श्रीनिकेतन मिश्र, पवन चौबे, सुधीर वर्मा आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए टास्क फोर्स
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों में लक्षण आने पर उनके देखभाल के लिए जनपदवार टास्क फोर्स का गठन करने का फैसला लिया गया है। गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए टास्क फोर्स 24 घंटे कार्यशील रहेगा। भविष्य की तैयारियों को लेकर सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। कोरोना काल में ब्लैक फंगस बीमारी का प्रभाव कुछ संक्रमित मरीजों पर पड़ रहा है राज्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए इसके इलाज एवं रोकथाम के लिए अध्ययन करा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed