फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Son died and mother injured in road accident due to collision with an uncontrolled car

Varanasi Accident: मां- बेटे को कुचलते हुए गड्ढे में पलटी बेकाबू कार, छात्र की मौत; मां अस्पताल में भर्ती

Thu, 01 May 2025 02:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 01 May 2025 02:48 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में तेज रफ्तार के कहर से एक छात्र की जान चली गई। सड़क किनारे बस का इंतजार करते समय मां - बेटे को कुचलते हुए बेकाबू का गड्ढे में पलट गई। जिससे बच्चे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Son died and mother injured in road accident due to collision with an uncontrolled car
शिवम की फाइल फोटो - फोटो : परिजन

विस्तार

वाराणसी जिले के शाहपुर गांव के पास हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित कार ने बेटे और मां को कुचल दिया। हादसे में बेटे की मौत हो गई। घायल मां को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। धक्का मारने के बाद अनियंत्रित कार गड्ढे में पलट गई। कार सवार तीन लोग भी घायल हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
शाहपुर गांव निवासी अच्छे लाल राजभर की पत्नी रानी देवी (35) बेटे शिवम (12) वर्ष को स्कूल बस में बैठाने के लिए सुबह हाईवे पर पहुंची और किनारे खड़ी हो गईं। सुबह सात बजे तेज रफ्तार कार दोनों को कुचलते हुए गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Job News: यूपी में युवाओं के लिए खुला नौकरियों का पिटारा, यहां होगा रोजगार महाकुंभ का आयोजन; जल्दी करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने तुरंत घायल मां, बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकाें ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। उधर, कार चालक अविनाश, पत्नी मीना सिंह व बेटा प्रखर घायल हो गए हैं। सभी का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि शिवम कक्षा छह का छात्र था।

इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: पत्नी की तेरहवीं के खर्च को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने लाठी से पीट- पीटकर ले ली पिता की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed