फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Called for cleanliness of Sadanira from Ganga gate of Kashi Vishwanath Dham

Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से सदानीरा की स्वच्छता का आवाह्न, आरती कर की गई प्रार्थना

Mon, 20 Mar 2023 03:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Mar 2023 03:16 PM IST
सार

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोमवार को नमामि गंगे ने काशी विश्वनाथ धाम के गंगाद्वार से सदानीरा की स्वच्छता का आवाह्न किया।

विज्ञापन
Called for cleanliness of Sadanira from Ganga gate of Kashi Vishwanath Dham
गंगा द्वार से सदानीरा की स्वच्छता का आवाह्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोमवार को नमामि गंगे ने काशी विश्वनाथ धाम के गंगाद्वार से सदानीरा की स्वच्छता का आवाह्न किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में श्रद्धालुओं के साथ मां गंगा की आरती उतारी गई। गंगा द्वार पर लाउडस्पीकर एवं स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां से लोगों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन


 गंगा किनारे रहने वाले नागरिकों के साथ सभी श्रद्धालुओं ने स्वच्छता की शपथ ली। संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा का न सिर्फ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है बल्कि देश की 40 फीसदी आबादी गंगा के जल पर निर्भर है। उत्तर भारत को गंगा का वरदान मिला है। अगर हम इसे साफ करने में सक्षम हो गए तो यह देश की 40 फीसदी आबादी के लिए एक बहुत बड़ी मदद साबित होगा।
विज्ञापन


ऋग्वेद, महाभारत, रामायण एवं अनेक पुराणों में गंगा को पुण्य सलिला, पाप-नाशिनी, मोक्ष प्रदायिनी, सरित्श्रेष्ठा एवं महानदी कहा गया है। जनभागीदारी से हम गंगा की पीड़ा को हरें। गंगा किनारे की स्वच्छता में अपना योगदान दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed