वाराणसी : व्हाट्सएप पर स्टेटस अपडेट कर प्रेमी युगल ने मालवीय पुल से गंगा में लगाई छलांग, एनडीआरएफ कर रही तलाश
परिजनों से पूछताछ के दौरान मालूम चला कि दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिवार को शादी को लेकर आपत्ति थी। एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालवीय पुल से शुक्रवार देर शाम प्रेमी युगल ने एक साथ हाथ पकड़ गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों और नाविकों की सूचना पर पहुंची रामनगर व आदमपुर थाने की पुलिस एनडीआरएफ, जल पुलिस के गोताखोरों की मदद से उनकी खोजबीन में जुटी हुई है। पुल पर पल्सर बाइक खड़ी कर गंगा में छलांग लगाने से पूर्व युवक ने अपने मोबाइल से व्हाट्सएप पर स्टेटस डाला कि हम दोनों के इस फैसले में किसी का कोई कसूर नहीं है।
युवक पांडेयपुर का और युवती सोनारपुरा की रहने वाली है। दोनों शादी करने के इच्छुक थे। पांडेयपुर निवासी विनोद गुप्ता के तीन बेटों में दूसरे नंबर का आशीष गुप्ता (30) एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग मैनजर था। शाम छह बजे अचानक किसी को बिना कुछ बताए घर से बाइक लेकर निकला। इसी बीच देर शाम सात बजे के बाद सोनारपुरा की रहने वाली युवती रिंकी के साथ बाइक से राजघाट मालवीय पुल पहुंचा। पुल के बीच बाइक खड़ी कर आशीष और रिंकी ने कुछ मिनट तक आपस में सामान्य तरीके से बातचीत की।
इसी बीच अचानक आशीष और रिंकी ने एक साथ हाथ पकड़ रेलिंग पर चढ़े और गंगा में छलांग लगा दी। आसपास के राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर को खंगाला तो यह बाइक कचहरी के एक अधिवक्ता छोटा लालपुर निवासी नवीन पांडेय की निकली। पुलिस ने नवीन पांडेय से संपर्क साधा तो पता चला कि छह माह पूर्व बाइक आशीष गुप्ता ने खरीदी थी। इसके आधार पर नवीन ने आशीष के परिजनों को सूचना दी।
उधर, आशीष ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस और फेसबुक पर लिखा था कि हम दोनों अपनी मर्जी से यह कदम उठाने जा रहे हैं। मरने के बाद हमारे परिजनों को परेशान न किया जाए। न पोस्टमार्टम और न जलाया जाए। आशीष ने युवती के परिजनों को अच्छा बताया। पुलिस की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आशीष के भाई विनय कुमार व रविंद्र ने बताया कि इधर बीच परेशान रहता था।
वहीं सोनारपुरा निवासी युवती रिंकी के भाई विक्की को भी पुलिस ने सूचना दी। पुलिस के मुताबिक परिजनों से पूछताछ के दौरान मालूम चला कि दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिवार को शादी को लेकर आपत्ति थी। एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है।