{"_id":"6268ecd6b7a60e4e6d05fef6","slug":"buyers-of-biogas-are-not-available-in-the-modern-plant-of-shahanshahpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आधुनिक बायोगैस संयंत्र में गैस बिक्री के लिए हो रहा खरीददारों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आधुनिक बायोगैस संयंत्र में गैस बिक्री के लिए हो रहा खरीददारों का इंतजार
Wed, 27 Apr 2022 03:21 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 27 Apr 2022 03:21 PM IST
सार
शाहंशाहपुर के आधुनिक प्लांट में बायोगैस के उत्पादन से लेकर रिफलिंग का काम पूरा हो गया है। लेकिन अभी तक इसके खरीददार नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोबर और अन्य कंप्रेस्ड कचरे से शाहंशाहपुर के आधुनिक संयंत्र में बायोगैस का उत्पादन शुरू होने के बाद अभी तक इसके खरीददार नहीं मिल पाए हैं। बीते आठ अप्रैल को यहां गैस बनाने काम शुरू हुआ था। प्लांट ने निजी कंपनियों ने साथ करार कर गैस बिक्री की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
संयंत्र के एक इंजीनियर ने बताया कि गैस उत्पादन से लेकर रीफिलिंग का काम पूरा हो गया है। गैस की बिक्री के लिए खरीदारों की तलाशी की जा रही है। संयंत्र की प्रतिदिन की क्षमता 3,300 किलो एलपीजी गैस के उत्पादन की है। शाहंशाहपुर में नौ एकड़ में फैले बायोगैस संयंत्र का निर्माण पिछले साल नवंबर में पूरा हुआ था। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यहां पहली बार चिमनी आठ अप्रैल 2022 को जली थी। इसके बाद से गैस के वितरण के लिए लाइसेंस लेने और खरीददार का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन