{"_id":"6824e67615757645a209ad83","slug":"businessmen-decide-to-boycott-trade-with-countries-that-supported-pakistan-in-the-war-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: युद्ध में पाकिस्तान का साथ देने वाले देशों के साथ व्यापार का बहिष्कार, कारोबारियों का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: युद्ध में पाकिस्तान का साथ देने वाले देशों के साथ व्यापार का बहिष्कार, कारोबारियों का निर्णय
Thu, 15 May 2025 12:23 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 15 May 2025 12:23 AM IST
सार
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की बैठक में आह्वान किया गया है कि तुर्किये और आजर्बैजान के साथ कोई व्यापार नहीं करना है। बता दें कि भारत-पाक के बीच सैन्य कार्रवाई हुई जिसमें तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन कर भारत से लड़ने का हथियार दिया जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी के व्यापारियों ने तुर्किये और आजर्बैजान के साथ व्यापार न करने का निर्णय लिया है। बुधवार को कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के आह्वान के बाद चांदपुर में बैठक में व्यापारियों ने फैसला लिया है। तुर्किये और अजरबेजान की यात्राओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
बैठक में कहा गया कि बहिष्कार के संबंध में कैट ट्रैवल एंड टूर ऑपरेटर्स संगठनों सहित अन्य से मिलकर अभियान को तेज किया जाएगा। व्यापारी नेता अखिलेश मिश्रा ने कहा कि चीन को लेकर कैट की ओर से कई वर्षों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसका व्यापक असर पड़ा है। तुर्किये और अजरबेजान के साथ व्यापार बंद करने के मुद्दे पर अंतिम निर्णय 16 मई को कैट द्वारा नई दिल्ली में व्यापारी नेताओं के एक राष्ट्रीय सम्मेलन में लिया जाएगा। अखिलेश मिश्रा ने कहा कि यदि भारतीय पर्यटक यात्रा का बहिष्कार करते हैं तो तुर्किये को आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन