{"_id":"603e89e3fa69bb3aa565b66c","slug":"bundelkhand-express-stood-for-half-an-hour-after-the-truck-got-stuck-on-the-rail-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में रेल ट्रैक पर आधे घंटे तक फंसा रहा ट्रक, खड़ी रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में रेल ट्रैक पर आधे घंटे तक फंसा रहा ट्रक, खड़ी रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस
Wed, 03 Mar 2021 12:24 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
रुकी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के प्रतापगढ़-वाराणसी रूट का दोहरीकरण ओर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। आवागमन में व्यवधान उत्पन्न करने वाली समस्याओं का समाधान नहीं होने से दुर्घटनाओं को बल मिल रहा है। मंगलवार की सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस को उस समय भदोही जिले के सुरियावां स्टेशन पर लगभग आधे घंटे तक रुकना पड़ा जब एक खाली ट्रक पूर्वी फाटक संख्या 41सी पर रेल ट्रैक में फंस गया।
विज्ञापन
जब तक ट्रक को ट्रैक्टर से खींचकर ट्रैक नहीं हटाया गया तब तक रेल कर्मचारियों की धड़कन बढ़ी रही। इस दौरान तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक में फंसे ट्रक को निकालने के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेस को रवाना हुई।
विज्ञापन
क्षेत्र के सुरेंद्र मौर्य, गुलाब चंद्र, सुनील उपाध्याय, विशाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, विजय कुमार ने बताया कि रूट का परिवर्तन करने के बाद कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। दोनों फाटक से होते हुए मार्ग दुर्गागंज से सुरियावां, भदोही, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बादशाहपुर, जौनपुर, कौशांबी आदि क्षेत्रों को जोड़ती हैं और दिन-रात बड़े पैमाने पर वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
सुरियावां ट्रैक का मरम्मत व्यवस्थित ढंग से नहीं हुआ है। इसका दुष्परिणाम यह है कि छोटे-बड़े वाहन ट्रैक में फंस जा रहे हैं। कई बार व्यापारिक संगठनों ने ज्ञापन स्टेशन मास्टर, सेक्शन इंजीनियर, लखनऊ मंडल से आने वाले निरीक्षण अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग बेअसर रही।
लोगों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में सुधार कार्य नहीं कराया गया तो प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में सेक्शन इंजीनियर एसके पाल ने कहा कि मामला संज्ञान में है। मंडल प्रशासन को लिखापढ़ी कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।