फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSP new up president claims that Mayawati will be the next chief minister of UP

बसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का दावा, मायावती बनेंगी यूपी की अगली मुख्यमंत्री

Mon, 16 Nov 2020 05:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Nov 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
BSP new up president claims that Mayawati will be the next chief minister of UP
भीम राजभर, मायावती। - फोटो : अमर उजाला

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चुने गए नए यूपी प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने दावा किया है कि बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश की अगली मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कसकर अभी से तैयारी में लग जाएं।

विज्ञापन

बसपा संस्थापक काशीराम साहब ने कहा था कि 21वीं सदी हमारी होगी। इसे साकार करने में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। यह बातें उन्होंने बलिया जिले के फेफना स्थित कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में कही थीं।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार संविधान को नकार रही है। संविधान एवं लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है। आए दिन हो रही हत्याएं, लूट, दुष्कर्म आदि घटनाएं यह साबित करती हैं कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब लोग उम्मीद भरी निगाहों से बसपा मुखिया मायावती की तरफ देख रहे है। बसपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। राजभर समाज को यदि किसी ने सबसे अधिक मान-सम्मान दिया है तो वह बसपा है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ बसपा नेता अंबिका चौधरी ने कहा कि आमजन 2022 में बसपा मुखिया मायावती को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके पूर्व फेफना चौराहा पर बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed