फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Broken skirting during Lakshmi statue immersion procession brick and stone in dispute in ballia

यूपी: लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान टूटी झालर, विवाद में चले ईंट-पत्थर, सात गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2020 05:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Nov 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Broken skirting during Lakshmi statue immersion procession brick and stone in dispute in ballia
पथराव(सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव में सोमवार को देर शाम मूर्ति विसर्जन के लिए निकाले जुलूस को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान चले ईट-पत्थर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेते हुए हालात को संभाला और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों का उपचार मऊ जिले के किसी निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन



पूर गांव के उत्तर टोला में लक्ष्मी पूजन समिति के द्वारा लक्ष्मी पूजन के लिए प्रतिमा स्थापित की गई थी। सोमवार को विसर्जन के लिए मूर्ति विसर्जन के लिए समिति के सदस्य जुलूस निकालकर गांव में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान करीब देर शाम को 8.30 बजे जुलूस में डीजे को लकर चल रहे वाहन से टकराकर गांव निवासी संजय गुप्ता के दरवाजे पर लगी बिजली की झालर टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों पक्षो में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया और दोनों ओर से ईट-पत्थर चलने लगे। जिसकी चपेट में आकर संजय गुप्ता(43) पुत्र स्व. सुदर्शन गुप्ता, अंशुल ठाकुर(28) पुत्र ललन ठाकुर और सोनू शर्मा(30) पुत्र स्व. शम्भू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई।

प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने बताया कि इस घटना में कुल 14 लोगों का नाम सामने आया है, जिसमें से सात लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित करने वाली कमेटी के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed