फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bridge will be built on Gomti river Kalichabad to Pyaarepur in Jaunpur CM Yogi Adityanath announced in by election

जौनपुर: गोमती नदी पर बनेगा 29.93 करोड़ की लागत से पुल, सीएम योगी ने जनसभा में की थी घोषणा

Fri, 27 Aug 2021 06:40 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Fri, 27 Aug 2021 06:40 PM IST
सार

कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर पुल के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पूर्व सांसद स्व. राजा यादवेंद्र दत्त दुबे के नाम से पुल जाना जाएगा। 
 

विज्ञापन
Bridge will be built on Gomti river Kalichabad to Pyaarepur in Jaunpur CM Yogi Adityanath announced in by election
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अब लोगों को जाम में जूझना नहीं पड़ेगा। उपचुनाव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए पुल के निर्माण की घोषणा की थी। अब अलीगंज के पास कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 29.93 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी शासन से हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


जौनपुर शहर में जाम की समस्या को देखते हुए इस पुल की वर्षों से मांग की जा रही थी। शहर से भाजपा विधायक और आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव भी इस पुल के निर्माण कराए जाने को लेकर प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मिलकर मांग की थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए सीएम ने मल्हनी उप चुनाव दौरान एक जनसभा में अलीगंज के पास कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर पुल का निर्माण कराने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुल का नामकरण पूर्व सांसद स्व. राजा यादवेंद्र दत्त दुबे के नाम करने की घोषणा की थी। लेकिन, कोरोना महामारी के कारण प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई। अब जाकर पुल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस सेतु निर्माण के लिए 29 करोड़ 93 लाख 31 हजार की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब शीघ्र ही पुल निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में भीड़ का दबाव होगा कम

इस पुल निर्माण से शहर में भीड़ का दबाव कम होगा। बदलापुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं की तरफ से पूर्वांचल विश्वविद्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज या शाहगंज की तरफ जाने वाले लोग शहर के बाहर से ही कुद्दूपुर के रास्ते निकल जाएंगे। इससे जाम की समस्या भी कम हो जाएगी और लोगों का समय भी बचेगा। 

इस साल गोमती पर दो पुलों की मिली स्वीकृति

चालू वित्तीय वर्ष में गोमती नदी पर दो सेतु निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इसमें एक शास्त्री पुल के समानांतर पुल और दूसरा प्यारेपुर से कलीचाबाद पुल का निर्माण शामिल है। इन दोनों सेतु के निर्माण से शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यह जनपद के लिए बहुत बड़ी सौगात है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि पुल के बन जाने से जौनपुर की जनता को जाम से निजात मिलेगा। जनपद में हो रही बहुआयामी विकास कार्यों में एक और कड़ी जुड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed