{"_id":"5ef99a2c3e25d5426600287f","slug":"bride-ran-away-with-her-lover-boyfriend-before-marriage-barat-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर पर आनी थी बरात, दूल्हे के पहुंचने से पहले ही दुल्हन पड़ोसी प्रेमी के साथ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर पर आनी थी बरात, दूल्हे के पहुंचने से पहले ही दुल्हन पड़ोसी प्रेमी के साथ गायब
Mon, 29 Jun 2020 01:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बरात आने से कुछ घंटे पहले ही दुल्हन, प्रेमी के साथ चली गई। घरवाले जब दुल्हन की तलाश करने लगे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। पिता ने तत्काल लड़के के घरवालों को सूचना देकर बरात लाने को मना कर दिया।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुटी है। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात प्रतापगढ़ से बरात आनी थी। परिवार के लोग बरातियों के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान मौका पाकर दुल्हन पड़ोस के रहने वाले प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी देर तक दुल्हन घर में कहीं नहीं दिखी तो घरवाले उसकी तलाश करने लगे। पता चला कि पड़ोस का युवक भी फरार है। लड़की के पिता ने पहले दूल्हे के घर पहुंचकर बरात न लाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इसके बाद देर रात थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मीरगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि लड़की बालिग है। वह किसी के साथ भी अपनी स्वेच्छा से जा सकती है। घरवालों ने सूचना दी है, उसकी तलाश की जा रही है।