फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bolero rider thieves took away a dozen goats tied at the door in mirzamurad

ये है अजब-गजब चोरी: दरवाजे पर बंधी दर्जन भर बकरियां उठा ले गए बोलेरो सवार चोर, पुलिस हैरान

Sun, 21 Aug 2022 02:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 21 Aug 2022 02:08 PM IST
सार

वाराणसी के मिर्जामुराद में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां दरवाजे के खूंटे के बंधी दर्जनों बकरियों को कुछ चोर बोलेरो कार में भरकर रफूचक्कर हो गए। 

विज्ञापन
Bolero rider thieves took away a dozen goats tied at the door in mirzamurad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जामुराद में चोरी का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। रखौना गांव स्थित नेशनल हाईवे के किनारे शनिवार की रात अज्ञात बोलेरो सवार चोर दरवाजे पर बंधी दर्जनभर बकरियां चुरा कर भाग निकले।
विज्ञापन


बताया गया कि रामसजीवन, सुनील पटेल, संतोष पटेल, प्रकाश, पंचराम व रामबली का मकान रखौना स्थित नेशनल हाईवे के किनारे स्थित है। बीती रात कुछ अज्ञात बोलेरो सवार आए और दरवाजे पर खूंटे से बंधी दर्जन भर बकरियों को उठा ले गए।
विज्ञापन


बकरी पालकों ने बताया कि सबकी दो-दो बकरियां बोलेरो सवार चोर उठा ले गए हैं। बकरी पालकों को रविवार तड़के मालूम हुआ कि दरवाजे से बकरियां गायब हैं। निराश हुए बकरी पालकों ने बकरी चोरी की लिखित तहरीर खजूरी चौकी (मिर्जामुराद) पर दिया। लिखित तहरीर के बाद मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed