फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bolero collided with a transformer pole, power supply to a population of 20,000 was disrupted.

Varanasi News: बोलेरो ने ट्रांसफार्मर पोल में मारी टक्कर, 20 हजार की आबादी की बिजली हो गई ठप

Tue, 21 Apr 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bolero collided with a transformer pole, power supply to a population of 20,000 was disrupted.
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी में सोमवार को बोलेरो ने 11 हजार केवीए ट्रांसफार्मर के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पोल जमीन से उखड़कर 4 फीट तक खिसक गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो पर पुलिस लिखा हुआ था और उसे एक नाबालिग चला रहा था। वाहन में तीन बच्चे सवार थे। हादसे के बाद दो बच्चे मौके से भाग निकले। जबकि स्थानीय लोगों ने चालक को वाहन समेत पकड़ लिया। हादसे में ट्रांसफार्मर पोल के क्षतिग्रस्त होने से 20 हजार की आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों में भारी आक्रोश दिखा। लोगों का कहना है कि तार टूट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था और जनहानि भी हो सकती थी। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से पोल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद मामले को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article