{"_id":"5f65c2c150196f590228111f","slug":"boats-started-running-again-in-the-ganga-the-faces-of-sailors-facing-the-hunger-crisis-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गंगा में फिर से चलने लगीं नावें, भुखमरी का संकट झेल रहे नाविकों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गंगा में फिर से चलने लगीं नावें, भुखमरी का संकट झेल रहे नाविकों के खिले चेहरे
Sat, 19 Sep 2020 02:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
गंगा में नाव संचालन शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कोरोना की मार झेल रहे नाविकों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है। नौका संचालन की अनुमति मिलने के बाद नाविकों ने शुक्रवार को गंगा की लहरों पर नावों को उतार दिया। पहला दिन होने के कारण पर्यटक तो काफी कम रहे लेकिन नाविक समाज प्रसन्न है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नौका संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह नाविक समाज के लिए खुशखबरी लेकर आई। कोरोना संक्रमण और बाढ़ के कारण नौका संचालन का प्रतिबंध झेल रहे नाविकों ने नौका संचालन शुरू कर दिया। दूरदराज से आए लोग नौकायन शुरू होने के बाद नाव पर सफर कर गंगा उस पार रेती पर भी घूमने पहुंचे।
विज्ञापन
नौकायन पर प्रतिबंध हटने के बाद से ही नौका संचालकों में खुशी है कि अब घाट पर वही पुरानी रौनक लौट आएगी। कमाई शुरू होने से भुखमरी का संकट झेल रहा नाविक समाज की जिंदगी अब पटरी पर लौटेगी। हालांकि गंगा घाटों पर गंदगी और सिल्ट होने के कारण नाविकों, पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
गंगा नदी में उफान शुरू होने के बाद 26 अगस्त को जिलाधिकारी ने गंगा में नौका संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। 17 सितंबर को डीएम कार्यालय की ओर से केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट का आंकलन करने के बाद पाया गया कि गंगा का जलस्तर लगातार कम होने की उम्मीद है। इसके बाद अनुमति दे दी गई।