फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boat accident in Varanasi The body of the fourth youth who drowned in the Ganges was found on the second day

वाराणसी में नाव हादसा: गंगा में डूबे चौथे युवक का दूसरे दिन मिला शव, फिरोजाबाद का रहने वाला था संजय

Tue, 24 May 2022 04:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 24 May 2022 04:09 PM IST
सार

वाराणसी में प्रभुघाट के सामने गंगा में नाव पलटने से डूबे चार लोगों में इमामुद्दीन, सनी, अनस का शव सोमवार को मिल गया था। लापता संजय का शव मंगलवार को केदारघाट के सामने उतराया मिला। 

विज्ञापन
Boat accident in Varanasi The body of the fourth youth who drowned in the Ganges was found on the second day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के प्रभुघाट के सामने गंगा में नाव पलटने से चार लोग डूब गए। जिसमें तीन की के शव सोमवार को मिले जबकि लापता संजय (36) का शव मंगलवार को केदारघाट के सामने गंगा में उतराया मिला। मरने वालों में तीन फिरोजाबाद के टूंडला और एक वाराणसी के भदैनी का रहने वाला था।

विज्ञापन


मंगलवार को शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त पवन से कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। गंगा में नाव पलटने से डूबे चार लोगों में इमामुद्दीन, सनी, अनस का शव सोमवार को मिल गया था। निषादराज घाट पर चाय की दुकान पर काम करने वाले पवन साहनी से सभी मिलने के लिए आये थे।
विज्ञापन


पवन इन सभी के पड़ोस में टूंडला का रहने वाला है। सभी सुबह ट्रेन से पहुंचने के बाद उस पार नाव से पार्टी करने गए थे। नाव सनी चला रहा था। वापस लौटते समय नाव अनियंत्रित होकर पलटी गई। जिसमें पवन और केशव को बचा लिया गया। अनस, सनी, इमामुद्दीन, संजय पानी में समा गए। इमामुद्दीन, सनी, अनस का शव सोमवार को मिल गया था जबकि संजय का शव दूसरे दिन पानी में उतराया मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed