{"_id":"682360449b79768817060c7c","slug":"bloody-clash-between-two-parties-over-land-dispute-eight-people-injured-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल, पुलिस कर रही जांच
Tue, 13 May 2025 10:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 13 May 2025 10:23 PM IST
सार
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिरईगांव डुबकियां ग्राम पंचायत अंतर्गत हूंसेपुर गांव में मंगलवार को ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रामजीत प्रजापति 60 और नन्दलाल प्रजापति 48 के बीच पिछले कई वर्षों से ज़मीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। कुछ दिन पूर्व गांव के प्रबुद्धजनों ने पंचायत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया था, लेकिन दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे यह विवाद एक बार फिर उग्र हो उठा और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।हिंसा में रामजीत, रतन 31 सुजीत 26 और जमुना 21 गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरी ओर नन्दलाल, लालमनी 45,सूरज 21 और राजू 18 को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग एम्बुलेंस से सीएचसी नरपतपुर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।