{"_id":"5824d8da4f1c1b8553b3acb2","slug":"bjp-today-s-transformation-journey-and-reach-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज काशी पहुंचेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज काशी पहुंचेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Fri, 11 Nov 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र से शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा रथ शुक्रवार की सुबह 9:15 बजे चंदौली से रामनगर पीएसी शहीद गेट के पास पहुंचेगी। जहां पर महानगर के पदाधिकारी उसका भव्य स्वागत करेंगे। महानगर के तीनों विधानसभाओं में स्वागत होने के बाद शाम 7 बजे नाटी इमली स्थित भरत मिलाप मैदान में जनसभा होगी। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को यात्रा जिले के बाकी पांच विधानसभाओं में चली जाएगी।
यात्रा की तैयारी बैठक महानगर जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अगुवाई में हुई। तैयारी स्थलों का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि कैंट विधानसभा में 18 स्थान, दक्षिणी में 17 स्थान और उत्तरी में 11 स्थानों पर स्वागत करने की तैयारी है। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के अलावा केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, चार सांसद व एक विधायक होंगे। सांसदों में श्याम चरण गुप्ता, हरिवंश, हरिनारायण राजभर, रविंद्र कुशवाहा और विधायक नंद किशोर यादव होंगे।
मीडिया प्रभारी शोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि रामनगर में शास्त्री प्रतिमा पर मार्ल्यापण के बाद महानगर में यात्रा प्रवेश करेगी। स्वागत करने वाले स्थानों के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। दोपहर में गुलाब बाग में लंच के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी सुधीर मिश्र, महानगर प्रभारी रणवीर सिंह, सुभाष गुप्ता, भूपेश चौबे, काशीनाथ, सत्यम सिंह, मधुकर चित्रांश, सत्येंद्र सिंह, लालजी गुप्ता, चंद्रशेखर उपाध्याय, लवकुश वर्मा आदि शामिल रहे।