फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP this time across 300 : keshaw

अबकी बार भाजपा 300 के पार

Sat, 12 Nov 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 12 Nov 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
BJP this time across 300 : keshaw
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अबकी बार भाजपा 300 के पार जाएगी। प्रदेश को सपा बसपा से मुक्त करने और 265 प्लस के लिए निकली परिवर्तन यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इससे लगता है कि यूपी में इस बार 300 के पार सीटें आएंगी। वे शुक्रवार को नाटी इमली स्थित भरत मिलाप मैदान में आयोजित परिवर्तन यात्रा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी के बाद नोट के बल पर वोट खरीदने वाले चुनाव नहीं जीत पाएंगे। सेवा के बल पर अच्छे लोग चुनाव जीतेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। भाजपा की सरकार आई तो असली मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे और फर्जी मुकदमे हटाए जाएंगे। सपा का नारा है कि खाली प्लाट हमारा है। सपा बसपा पर निशान साधते हुए कहा कि एक सांपनाथ है तो दूसरा नागनाथ है।
विज्ञापन


यूपी में राहु केतु बने माया मुलायम युग का अंत होगा मोदी का विकास युग आएगा। अंत में उन्होंने शेर पढ़ा कि विश्वास करो तुम मोदी पर यह नवयुग के निर्माता हैं, ऐसा नेता एक बार ही आता है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि चाचा भतीजे की लड़ाई में राजघाट पुल पर 25 लोगों की जानें चली गई। बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि लोगों को मोदी फोबिया हो गया है। इस बार सपा बसपा को धोबिया पाट देना है। इस दौरान अतिथियों और पदाधिकारियों को महानगर की ओर से स्मृति चिह़्न दे सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed