भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक: वाराणसी में सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- जातिवाद के नाम भड़काना ही उनका काम
वाराणसी में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को सीएम योगी ने संबोधित किया। कहा कि कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल में भूख से मौत होती थी, लेकिन वर्तमान में लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में आयोजित भाजपा अनुसूचित मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दलों का काम केवल जातिवाद के नाम पर लोगों को भड़का कर अपना हित करना है। इसके आगे वह समाज हित भूल जा रहे हैं।
दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल बड़ालालपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा के शासनकाल में भूख से मौत होती थी, लेकिन वर्तमान में लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना सदी की सबसे बड़ी आपदा है। इसके बाद भी 15 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, योगेंद्र नाथ मंडल की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के मूल्यों पर चलने वाले बाबा साहब जनप्रिय हो गए और उनकी भावना का सम्मान पूरा देश करता था। दूसरी ओर देश को तोड़ने का प्रयास करने वाले मंडल को अंतिम समय में पाकिस्तान से भारत आना पड़ा और गुमनाम जिंदगी जीनी पड़ी। कहा कि बाबा साहब और महर्षि बाल्मिकी के स्मारक को भव्य रूप दिया जा रहा है।
पढ़ेंः भाजपा ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, शहरी विकास मंत्री बोले- योगी सरकार में माफिया राज का खात्मा
विपक्षी दल बन रहे विकास में बाधक
डोम राजा परिवार को काशी और पीएम मोदी ने दिया सम्मान
कक्षा तीन की छात्रा ने मुख्यमंत्री को सुनाया स्वच्छता गीत
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने संबोधन के बाद जब सभागार से निकल कर हस्तकला संकुल परिसर में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों द्वारा लगाए गए स्टाल पर पहुंचे तो प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह की छात्रा से उन्होंने उसका नाम पूछा। जिस पर छात्रा ने उन्हें तुरंत अपना नाम बताते हुए खुद से तैयार किया हुआ स्वच्छता गीत भी सुनाया।
वहीं स्टॉल पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मूंगवार की सहायक अध्यापक ममता पटेल ने मुख्यमंत्री के जीवन पर आधारित कविता तैयार की थी। इसे भी मुख्यमंत्री ने सुना और शिक्षक और छात्रा के प्रतिभा की सराहना की।