{"_id":"5fe81cb524c1cf20110fcc54","slug":"bjp-officials-including-workers-42-resign-from-post-in-ghazipur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा के पदाधिकारियों सहित 42 कार्यकर्ताओं ने दिया पद से इस्तीफा, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा के पदाधिकारियों सहित 42 कार्यकर्ताओं ने दिया पद से इस्तीफा, जानें क्या है वजह
Sun, 27 Dec 2020 11:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
पद छोड़ते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले में भाजपा सैदपुर पश्चिमी मंडल के कई पदाधिकारियों सहित 42 कार्यकर्ताओं ने पार्टी पद से त्यागपत्र दे दिया है। मंडल अध्यक्ष श्यामकुंवर मौर्या ने बताया कि खानपुर थानाध्यक्ष पन्नेलाल द्वारा लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान करने की शिकायत पार्टी के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को दी गई थी। बावजूद खानपुर एसओ पर कोई कार्रवाई न किए जाने से हम लोगों ने त्यागपत्र दिया है।
विज्ञापन
एसओ की शिकायत पार्टी जिलाध्यक्ष सहित पुलिस कप्तान से भी की गई है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि इस्तीफे की जानकारी नहीं है। शिकायत मिली थी, इससे प्रभारी मंत्री सहित अधिकारियों को अवगत कराया गया था।
विज्ञापन