फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MLA Surendra Singh said Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi as anti Hindu and Mukhtar Ansari a terrorist

भाजपा विधायक बोले-राहुल गांधी और प्रियंका की मानसिकता हिंदू विरोधी, मऊ के विधायक को बताया आतंकवादी

Tue, 13 Oct 2020 01:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 13 Oct 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Surendra Singh said Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi as anti Hindu and Mukhtar Ansari a terrorist
बलिया केे बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह । - फोटो : अमर उजाला

बलिया केे बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने राजस्थान के करोली में मंदिर के पुजारी पंडित बाबूलाल वैष्णो को दबंगों द्वारा जिंदा जलाने की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले राहुल गांधी और प्रियंका ने गरीब की निर्मम हत्या पर संवेदना तक नहीं जताई और चुप्पी साध ली है। मानो किसी मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाकर मार देना आम घटना है। 

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि देश की जनता राहुल व प्रियंका को माफ नहीं करेगी। एक घटना पर आंदोलन और दूसरी घटना पर चुप्पी साध लेना, कहां का न्याय है। वहीं, सुरेंद्र सिंह ने मऊ के विधायक को आतंकवादी बताते हुए कहा कि इस पर सरकार की नजर है।

विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिंदू विरोधी मानसिकता के हैं। इनका प्रयास है कि किसी भी तरह हिंदुस्तान को इस्लामिक राष्ट्र बना दिया जाए। इन लोगों का कभी भी भारतीय संस्कृति और संस्कार से सरोकार नहीं रहा है। ये विदेशी हैं। अगर ये अपने मिशन में सफल नहीं हुए तो इटली चले जाएंगे।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश के यादव भले सपा का समर्थन करते हों, लेकिन अगर सपा को यादव और मुस्लिम में चुनना होगा तो मुस्लिम को चुन लेंगे। विधायक ने मऊ में हुए दंगे का स्मरण कराते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे। मऊ दंगे में सैकड़ों यादव बंधु मारे गए थे लेकिन मुख्यमंत्री की तो बात दूर सपा सरकार का कोई मंत्री भी संवेदना व्यक्त करने नहीं पहुंचा था। 

विधायक सुरेंद्र सिंह सोमवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कौमी एकता दल के नेता मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी को विधायक ने आतंकवादी बताते हुए कहा कि पाकिस्तान व अन्य दूसरे मुल्क के सहयोग से यहां इस्लाम को मजबूत करने का काम कर रहा है। किंतु इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हमारी सरकार का ध्यान इन पर भी है। इन्हें रास्ते पर लाने का प्रयास चल रहा है। रिजल्ट जल्द ही आप लोगों के सामने होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed