फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA surendra singh said five judges get Bharat Ratna to give verdict in Ayodhya case 

भाजपा विधायक ने कहा- अयोध्या मामले में फैसला देने सुप्रीम कोर्ट के पांचों जजों को मिले भारत रत्न

Mon, 11 Nov 2019 07:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Nov 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA surendra singh said five judges get Bharat Ratna to give verdict in Ayodhya case 
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मांग की है कि राम मंदिर मसले पर ऐतिहासिक फैसला देने वाले सर्वोच्च न्यायालय के पांचों न्यायाधीशों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

विज्ञापन


बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र सिंह ने संवाददाताओ से बातचीत करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के पांच न्यायाधीश ने राम मंदिर मसले पर ऐतिहासिक फैसला दिया है। देश के 130 करोड़ लोग इस फैसले से खुश हैं।
विज्ञापन


देश के प्रजातन्त्र के इतिहास में यह पहला फैसला है, जिसकी सभी सराहना व स्वागत कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि ऐसा सुंदर फैसला देने वाले न्यायाधीश वास्तव में देश के रत्न हैं। उन्होंने मांग की कि राम मंदिर मसले पर ऐतिहासिक फैसला देने वाले सर्वोच्च न्यायालय के सभी पांचों न्यायाधीश को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एआईएमआईएम नेता असदउद्दीन ओवैसी को देश में विदेशी आक्रांता बाबर का इकलौता वंशज करार दिया और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान न करने को लेकर ओवैसी के खिलाफ राष्ट द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ओवैसी राष्ट्र द्रोही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed