फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MLA Surendra Singh controversial statement on Rahul Gandhi in Hathras rape case

भाजपा विधायक बोले- राहुल गांधी को सिर्फ यूपी की घटनाएं दिख रहीं, राजस्थान व महाराष्ट्र में क्या हो रहा

Tue, 06 Oct 2020 01:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया 
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया  Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 06 Oct 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Surendra Singh controversial statement on Rahul Gandhi in Hathras rape case
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रात में केवल दुष्कर्म का सपना देखते हैं और सुबह यह पता लगाते हैं कि भाजपा के शासन में कहां इस तरह की घटना हुई है। फिर वहां पहुंचकर हाजिरी लगा देते हैं।

विज्ञापन


कहा कि उन्हें केवल उत्तर प्रदेश की घटनाओं की जानकारी होती है, जबकि राजस्थान और महाराष्ट्र में क्या हो रहा है, नहीं दिखता है। वह दोहरे चरित्र की विदेशी मानसिकता के व्यक्ति हैं। बैरिया विधायक ने राष्ट्रवाद को समझने के लिए राहुल गांधी को राष्ट्रवादी लोगों से ट्यूशन पढ़ने की सलाह भी दी। 

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा विधायक के एक हालिया बयान को लेकर ट्वीट किया है कि यह संघ की अंध राष्ट्रवादी मानसिकता है। पुरुष दुष्कर्म करते हैं, लेकिन महिलाओं को अच्छे संस्कारों की शिक्षा दी जाती है। इस पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला है।

कहा है कि राहुल गांधी भारतीय संस्कृति से अनजान हैं। वह जब राष्ट्रवादी लोगों के यहां ट्यूशन पढे़ंगे, तब उन्हें राष्ट्रवाद समझ में आएगा। बैरिया विधायक ने कहा कि हाथरस दौरा करते समय राहुल और प्रियंका का दोहरा चरित्र उजागर हो गया। यात्रा करते समय दोनों मुस्कुरा रहे थे तथा पीड़िता के घर पहुंचने पर आंसू बहा रहे थे। कहा कि वह हाथरस कांड की पृष्ठभूमि पर अपने दिए गए बयान पर कायम हैं। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व बैरिया विधायक ने कहा था कि अच्छे संस्कार से दुष्कर्म रुक सकता है। लेकिन ऐसे अगर सरकार तलवार लेकर खड़ी रहेगी तब भी दुष्कर्म की घटनाएं नहीं रुकेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed