फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP means Bharat Jalao Party : Lalu Yadav

चुनावी प्रचार में लालू ने गाया फाग, साक्षी को बताया 'लंठ'

Wed, 01 Mar 2017 06:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 01 Mar 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
BJP means Bharat Jalao Party : Lalu Yadav
lalu yadav - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश चुनाव में राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के तीखे हमले आज भी जारी रहे। वह लगातार पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोल रहे हैं। बुधवार को उन्होंने बलिया में भाजपा के विवादास्पद नेता साक्षी महाराज को 'लंठ'  बता दिया।

विज्ञापन


लालू ने कहा कि इ भाजपा का मतलब जानते हो का है, हम बताते हैं, भाजपा का मतलब है- भारत जलाओ पार्टी। इ मोदी और अमित शाह आपको एक दिन ले बीतेंगे। उन्होंने साक्षी महाराज को आसाराम का चेला बताते हुए कहा कि वह कोई संत नहीं बल्कि बहुत बड़ा 'लंठ'   है।

विज्ञापन


बुधवार को बेल्थरारोड विस क्षेत्र से सपा प्रत्याशी गोरख पासवान तथा सिकंदरपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी मुहम्मद रिजवी के समर्थन में आयोजित जनसभा में लालू ने कहा कि मोदी पहले कहते हैं, हमें जिताओ और दिल्ली की कुर्सी दिलाओ और आप लोगों ने उनको जीता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा क‌ि अब आप बताइए इ मोदी ने आज ढाई साल बीत जाने के बाद भी आपके लिए क्या किया और अमित शाह की तो बात छोड़िए। मोदी जहां जाता है, कहता है उप्र ने हमको गोद लिया है। अब आप बताओ यूपी के लोग क्या नि:संतान हैं जो उनको गोद लेंगे।
 

लालू ने गाया फाग- ‘झुलनी पर लागल धक्का, बलम भगले कलकत्ता’

BJP means Bharat Jalao Party : Lalu Yadav
lalu yadav - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने मोदी के नोटबंदी के फैसले पर कहा कि मोदी पहले बोलते हैं जब कालाधान लाएंगे सबके खाते में 15 लाख भेजेंगे लेकिन किसी के खाते में 15 पैसा भी नहीं पहुंचा। सीएम अखिलेश यादव से इ भाजपा इतना डर गया है कि पीएम को हर रोज दौरा करना पड़ रहा है।

साथ आए दामाद व सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि मोदी जी केवल मन की बात करते हैं और अखिलेश जी केवल काम की बात करते हैं। इस मौके पर सांसद नीरज शेखर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, आद्याशंकर यादव आदि थे।

चुनावी जनसभा में लालू यादव का ठेठ अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने कहा कि मैं पहले पड़ोसी था अब तो समधी बन गये हैं। जितने भी हमउम्र के लोग हैं वह हमारे समधी हैं और समधीन को मेरा प्रणाम जरुर बोलिएगा।

उन्होंने फाग ‘झुलनी पर लागल धक्का, बलम भगले कलकत्ता’ सुनाकर लोगों को खूब हंसाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed