फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP leader threatens suicide after recovering from Corona in Jaunpur written letter to CM Yogi Adityanath

कोरोना की जंग जीतने के बाद भाजपा नेता ने दी आत्मदाह की धमकी, सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

Mon, 26 Oct 2020 07:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 26 Oct 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
BJP leader threatens suicide after recovering from Corona in Jaunpur written letter to CM Yogi Adityanath
भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल

यूपी के जौनपुर जनपद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल ने कोविड-19 एल-टू अस्पताल में इलाज के दौरान अव्यवस्था की शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पवन के साथ मारपीट की।

विज्ञापन


मारपीट की तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल ने सीएम को पत्र लिखा है। मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम आवास के समक्ष आत्मदाह करेंगे। देखें पत्र...

विज्ञापन



बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने आने पर भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल को जिला महिला अस्पताल परिसर में बने एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां 20 अक्तूबर को स्वास्थ्य कर्मचारियों से झड़प हुई थी। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाजयुमो नेता पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया था, जबकि भाजयुमो नेता ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के विरुद्ध मारपीट की शिकायत की थी।

इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व कर्मचारियों को कोरोना वार्ड से हटा दिया था। तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। इस बीच रिपोर्ट निगेटिव आने पर पवन को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब अस्पताल से बाहर आने के बाद भाजयुमो नेता ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अविलंब जांच कराकर स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।



चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर विधिक कार्रवाई नहीं की हुई तो मुख्यमंत्री आवास के सामने तेल छिड़ककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लूंगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वहीं धनगर समाज के जिला इकाई संगठन के पदाधिकारियों ने भी डीएम से मिलकर आरोपी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजयुमो नेता पवन पाल ने बताया कि भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल, भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा नेता से फोन कर मामले की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed