फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP Foundation Day celebrations celebrated at various places in Varanasi procession taken out party leaders and workers

BJP Foundation Day: वाराणसी में जगह-जगह मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस समारोह, निकाली गई शोभायात्रा

Wed, 06 Apr 2022 01:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Apr 2022 01:11 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर वाराणसी में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। 
भाजपा के सभी कार्यालयों में ध्वाजारोहण भी किया गया। इसके साथ ही शहर में कई जगहों पर शोभायात्रा भी निकाली गई। 

विज्ञापन
BJP Foundation Day celebrations celebrated at various places in Varanasi procession taken out party leaders and workers
वाराणसी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह आज वाराणसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रोहनिया स्थित पार्टी कार्यालय समेत कई स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।  शहर में कई जगहों पर शोभायात्रा/ प्रभातफेरी भी निकाली गई। इस दौरान पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। वहीं मां गंगा की आरती कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद भी लिया।

विज्ञापन


भाजपा के  42वें स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में  क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुबह 10 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और पार्टी के हितों के लिए कार्य का संकल्प लिया।
विज्ञापन



पीएम मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण गुलाब बाग कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर भी हुआ। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित कर दुनिया के सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने के लिए जुझारू कार्यकर्ताओं के योगदान को भी सराहा। इधर, क्षेत्रीय कार्यालय से रोहनिया गांधी चबूतरा तक भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शोभायात्रा  निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के काशीक्षेत्र उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल ने अपने आवास पर दलित कन्या पूजन किया। चैत्र नवरात्र को देखते हुए दलित कन्या पूजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवी स्वरूपा कन्याओं से भाजपा की निरंतर सफलता का आशीर्वाद मांगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed