फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP celebrated foundation day

भाजपा के स्थापना दिवस पर हुआा ध्वजारोहण

Mon, 06 Apr 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrated foundation day
अपने आवास पर भाजपा के स्थापना दिवस पर झंडा को सलामी देते भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मार्ल्यापण किया कर उनका स्मरण किया गया।
विज्ञापन

लालडिग्गी स्थित अपने निवास पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने भाजपा का ध्वज फहराया और सैकड़ों को खाद्वान्न का वितरण किया। इस अवसर महेश तिवारी, मनोज दमकल, रविशंकर साहू, संतोष सिंह, रिंकू जायसवाल, विजय गुप्ता, पवन अग्रहरि, अश्वनी श्रीवास्तव आदि थे। इसी प्रकार वासलीगंज स्थित परमानंद की गली स्थित अपने निवास पर पार्टी के जिला महामंत्री कौशल श्रीवास्तव ने पार्टी के ध्वज को सलामी देते हुए लोगों में खाद्यान्न का वितरण किया। पड़री, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रणेश प्रताप सिंह ने पड़री बाजार स्थित अपने निवास स्थान पर परिवार के लोगों के साथ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी के ध्वज को फहराया। अदलहाट, भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने भुइली खास स्थित अपने निवास पर परिवार सहित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित किया और पार्टी के पावन ध्वज का अपने आवास पर आरोहण किया। मृत्युंजय पांडेय, कुमुद देवी, भालचन्द्र, दीप्ति, निशा पाण्डेय, अनुपम कुमार, सरिता देवी, अथर्व, गौरीनंदन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जमालपुर। क्षेत्र में भाजपा के चालीसवें स्थापना दिवस पर पार्टी के दिशा-निर्देश को दरकिनार करते हुए लाक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। सरकारी कार्यालय के मेन गेट पर जश्न मनाया गया। जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा हो रही है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरसिंह चौहान ने बताया कि पार्टी के तरफ़ सभी कार्यकर्ताओं को को घर पर स्थापना दिवस मनाने का निर्देश दिया गया है। चुनार विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि अगर ऐसा पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया है तों गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed