फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp announced mlc candidates name for UP vidhan parishad dada name out

यूपी-बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, बनारस में ‘दादा’ संग दगा

Sun, 15 Apr 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 15 Apr 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
bjp announced mlc candidates name for UP vidhan parishad dada name out
bjp

उत्तर प्रदेश की 13 विधान परिषद सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  ने रविवार को अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। इनमें वाराणसी के अशोक धवन का भी नाम शामिल है। इस सूची के सामने आने के साथ ही वाराणसी में राजनीति तेज हो चली है।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि माना जा रहा था कि विधान परिषद के लिए भाजपा के कद्दावर नेता और वाराणसी शहर दक्षिणी से सात बार के विधायक रहे  श्यामदेव चौधरी ‘दादा’ को टिकट मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह चर्चा अब आम हो चली है कि विधानसभा चुनाव के दौरान दादा से किया गया वायदा भाजपा ने पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता और  ‘दादा’  समर्थक एक फेसबुक यूजर ने अपनो पोस्ट में लिखा कि एक बार फिर ‘दादा’ संग दगा किया गया है। बीते विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज चल रहे दादा को आश्वासन दिया गया था कि उन्हें एमएलसी बनाया जाएगा लेकिन रविवार को भाजपा की ओर से जारी सूची में दादा का नाम नहीं है। इसमें बनारस से व्यापारी नेता और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व एमएलसी अशोक धवन का नाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव से दादा का नाम कटने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर अपने पदाधिकारियों और नेताओं से शिकायत की है। पार्टी के भीतर एक गुट खुश है तो दूसरा गुट नाराज है।

सूत्रों की माने तो एक मंत्री के इशारे पर दादा का टिकट कटा है। दादा ने कहा कि मेरा कोई शिकवा शिकायत नहीं है। हमने टिकट मांगा भी नहीं था। मुझे लखनऊ बुलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि मई में एमएलसी सीट खाली होगी तो विधान परिषद में भेजेंगे।

अब उन्होंने अपना वायदा क्यों पूरा नहीं किया ये तो वहीं बता सकते हैं। मुझे लगा कि पार्टी अपना वायदा पूरा करेगी तो मैं लखनऊ आया हूं। मेरी ओर से अशोक धवन को ढेरों शुभकामनाएं हैं।

उधर अशोक धवन पीएम नरेंद्र मोदी, श्रीषचंद दीक्षित, डा. मुरली मनोहर जोशी के चुनाव प्रभारी रहे। प्रदेश के कोषाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सूची में नाम के बाबत अशोक धवन ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है मैं पार्टी के भरोसे पर खरा उतरूंगा। 


बताते चलें कि विधान परिषद की 13 सीटों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होने हैं। इसकी अधिसूचना 9 अप्रैल को जारी की गई थी। 16 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तारीख है। भाजपा के पास 11 और गठबंधन के पास दो उम्मीदवारों को जिताने के लिए पर्याप्त मत होने के कारण चुनाव निर्विरोध होने की संभावना है। चुनावों का परिणाम 26 अप्रैल को शाम तक घोषित कर दिया जाएगा।

इनके हैं नाम
डॉ महेंद्र सिंह
मोहसिन रजा
सरोजनी अग्रवाल
बुक्कल नवाब
यशवंत सिंह
जयवीर सिंह
विद्यासागर सोनकर
विजय बहादुर पाठक
अशोक कटारिया
अशोक धवन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed