फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Biogas plant in Varanasi Will be ready at a cost of Rs 48 lakh, 20 houses will get gas supply

वाराणसी में बनेंगे दो बायोगैस प्लांट: 48 लाख रुपये के लागत से बनकर होगा तैयार, 20 घरों को मिलेगी गैस की सप्लाई

Tue, 20 Dec 2022 09:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 20 Dec 2022 09:59 AM IST
सार

आराजीलाइन के शाहंशाहपुर के बाद गोवर्धन परियोजना के तहत दो और कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र (सीबीजी) का निर्माण किया जाएगा। प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के 111 गो आश्रय स्थलों में मौजूद गोवंशों की संख्या के आधार पर बड़ागांव विकास खंड के मधुमखियां गांव और सेवापुरी विकास खंड के भिटकुरी गांव को सीबीजी के लिए चयन किया गया है, जहां दो बायोगैस प्लांट का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
Biogas plant in Varanasi Will be ready at a cost of Rs 48 lakh, 20 houses will get gas supply
बायोगैस प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत सेवापुरी के भिटकुरी और बड़ागांव के मधुमखियां गांव में दो बायोगैस प्लांट का निर्माण होगा। 48 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले प्रत्येक प्लांट से 20 परिवारों को गैस की आपूर्ति की जा सकेगी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई गोवर्धन समिति की बैठक में मुहर लगी है।  

विज्ञापन

आराजीलाइन के शाहंशाहपुर के बाद गोवर्धन परियोजना के तहत दो और कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र (सीबीजी) का निर्माण किया जाएगा। प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के 111 गो आश्रय स्थलों में मौजूद गोवंशों की संख्या के आधार पर बड़ागांव विकास खंड के मधुमखियां गांव और सेवापुरी विकास खंड के भिटकुरी गांव को सीबीजी के लिए चयन किया गया है, जहां दो बायोगैस प्लांट का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

Biogas plant in Varanasi Will be ready at a cost of Rs 48 lakh, 20 houses will get gas supply
बायोगैस प्लांट - फोटो : सोशल मीडिया

45 घन मीटर की होगी क्षमता
उपेंद्र ने बताया कि एक प्लांट के निर्माण में 24 लाख रुपये की लागत से 120 वर्ग मीटर में बनने वाले सीबीजी की क्षमता 45 घन मीटर होगी। जिसमें प्रतिदिन 900 से 1200 किलो गोबर के प्रयोग से गैस तैयार किया जाएगा। जिसका इस्तेमाल प्लांट से 200 मीटर दूरी तक 15 से 20 घर के रसोई में सप्लाई किया जा सकेगा। 
 
शाहंशाहपुर में बना है एक सीबीजी प्लांट

गोवर्धन समिति के ओर से शाहंशाहपुर में 23 करोड़ की लागत के सात एकड़ जमीन में पहले से बने कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट का निर्माण किया गया है। जिसे बीते एक साल में तैयार किया गया है। 90 मीट्रिक टन क्षमता के इस प्लांट से तीन टन बायोगैस, 18 टन ठोस प्राकृतिक उर्वरक और 55 हजार लीटर तरल प्राकृतिक उर्वरक का उत्पादन की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed