फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bikers criminal lakhs rupees loot in gt road manduadih varanasi police

24 घंटे के अंदर दूसरी बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाश लूटकर भागे रुपयों से भरा झोला

Tue, 25 Jun 2019 10:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 Jun 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
bikers criminal lakhs rupees loot in gt road manduadih varanasi police
पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के जीटी रोड पर भास्करा तालाब से भुल्लनपुर पीएसी गेट के बीच मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने कबाड़ व्यापारी संतोष कुमार गुप्ता से दो लाख 60 हजार रुपये से भरा झोला लूट लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


पुलिस रोहनिया बाजार से घटनास्थल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर कर बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी है। 24 घंटे के भीतर मंडुवाडीह और रोहनिया क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की दो वारदात से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और आमजन में भय व्याप्त है।
विज्ञापन



मेहदीगंज निवासी संतोष के अनुसार, वह अपने बेटे के साथ नौ लाख 60 हजार रुपये झोले में लेकर घर से बाइक से निकले थे। रोहनिया की बैंक ऑफ बड़ौदा में करीब एक बजे उन्होंने पांच लाख रुपये जमा किए। उन्हें कछवा रोड में जमीन खरीदनी थी और एक हफ्ते बाद रजिस्ट्री करानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये जमा करके बाद इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) जमा कराने के लिए झोले में दो लाख 60 हजार रुपये लेकर मुड़ैला जा रहे थे। वह भुल्लनपुर चौराहा से लगभग सौ मीटर पहले पहुंचे होंगे कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और झोला छीन कर चांदपुर की ओर भाग निकले। झोले में नगदी के अलावा, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पासबुक भी थी।

सौ नंबर पर मिली सूचना के आधार पर मंडुवाडीह और रोहनिया थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे। संतोष से पूछताछ और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।

पुलिस वारदात पर ही जता रही संदेह :
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि संतोष ने चार लोगों से पांच लाख रुपये उधार ले रखे हैं। जिस स्थान पर उन्होंने पैसा छीने जाने की बात बताई, उससे लगभग 50 मीटर पहले लगे सीसीटीवी कैमरे में संतोष बाइक से जाते नहीं दिखे। रोहनिया स्थित बैंक में रुपये जमा करते समय क्या कोई आगे-पीछे चक्कर काट रहा था, इस सवाल का भी वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और ना ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कोई संदिग्ध दिखा। बदमाश किधर भागे, इसे लेकर भी संशय की स्थिति रही। तफ्तीश कर रही पुलिस टीमों के अनुसार, संतोष की बातें काफी हद तक संदिग्ध हैं। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

कटिहार गैंग रेकी कर करती है ऐसी वारदातें :
क्राइम ब्रांच के अनुसार, बैंक और व्यापारी प्रतिष्ठानों की रेकी कर यहां से निकलने वालों का पीछा कर बगैर असलहा रुपये छीनने का काम कटिहार गैंग के बदमाश करते हैं। इस गैंग के बदमाश बीमारी या दर्शन-पूजन का हवाला देकर रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के आसपास के सस्ते गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में ठहरते हैं। इन्हें चिह्नित कर पाना बेहद मुश्किल होता है। कुछ दिन छिनैती के बाद यह बदमाश दूसरे शहर के लिए निकल जाते हैं।

लगातार वारदातें, खुलासा एक का नहीं :
चेन स्नेचिंग और छिनैती की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 24 जून को मंडुवाडीह थाना के कंदवा क्षेत्र में दंपति से दिनदहाड़े तीन लाख रुपये छीन लिए गए, लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों को चिह्नित नहीं कर सकी। 21 जून की रात ककरमत्ता पुल के पास महिला के जेवर छीनने का प्रयास किया गया। 18 जून की रात कपसेठी थाना के सकलपुर में तमंचे की मुठिया से वार कर सराफा व्यापारी से 250 ग्राम सोने के जेवर और 20 हजार रुपये लूट लिए गए। लंका, भेलूपुर, मंडुवाडीह, कैंट, दशाश्वमेध, शिवपुर और चेतगंज क्षेत्र में दर्जन भर चेन छीने जाने की वारदातें हुईं, लेकिन पुलिस खुलासा कर पाने में विफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed