फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike riding miscreants shot dead in varanasi incident captured in CCTV

वाराणसीः बाइक सवार बदमाशों ने साथ लाए व्यक्ति को मारी गोली, सीसीटीवी से खुला ये राज

Mon, 29 Jun 2020 07:45 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 29 Jun 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot dead in varanasi incident captured in CCTV
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
सोमवार को अपरान्ह करीब सवा तीन बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने साथ लाए अज्ञात के सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। घटना वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कमौली गांव में नहर की पुलिया के पास की है। सूचना पर एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों का कहना है कि पहले तो लोग टायर फटने की आवाज समझे, लेकिन उधर से एक व्यक्ति गुजरा तो देखा कि एक अधेड़ व्यक्ति औंधे मुंह गिरा पड़ा है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर थानाध्यक्ष चौबेपुर, सीओ पिंडरा, एस पी ग्रामीण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी भी मौके पर पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच के लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक अधेड़ की सीसीटीवी फुटेज घटना स्थल से लगभग एक किमी पहले तातेपुर(राजापुर) रोशनी बेल्डिंग की दुकान पर लगे कैमरे की है। जिसमें एक व्यक्ति काले रंग की पल्सर चला रहा है।
विज्ञापन


उसपर काले व सफेद छिटदार गमझे से मुंह बांधा एक अधेड़ व्यक्ति बैठा है जो सफेद रंग की सफारी और सफेद चप्पल पहन रखा है। घटना स्थल पर ठीक उसी प्रकार की पोशाक पहने व्यक्ति गिरा मिला है। फुटेज में उस मोटरसाइकिल से कुछ दूरी पर दो युवक भी एक बाइक से गुजरते दिख रहे हैं। घटना स्थल से दो सौ मीटर दूरी पर अनुसूचित बस्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूर बकरियां चरा रही महिलाओं का कहना है कि दो मोटरसाइकिल से चार लोग जा रहे थे। अचानक एक बाइक सवार रुककर आगे चल रही बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को गोली मारकर धकेल दिया और गौराकला की तरफ भाग गए।

मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई

मृतक अधेड़ की गोली मारकर हुई हत्या में अभी कोई खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। घटनास्थल पर पहुचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि घटना को विश्वास में लेकर किया गया प्रतीत होता है। व्यक्ति का कोई आईडी नहीं मिला है। जिससे उसके पहचान का प्रयास जारी है। घटना के बारे में आस पास वालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed