{"_id":"595e67414f1c1b6b728b4647","slug":"bihar-ex-cm-rabri-devi-niece-will-fight-election-for-block-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की Ex CM राबड़ी देवी की भतीजी लड़ेंगी ब्लाक प्रमुख का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की Ex CM राबड़ी देवी की भतीजी लड़ेंगी ब्लाक प्रमुख का चुनाव
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
लालू यादव, राबड़ी देवी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की भतीजी जौनपुर जिले में बरसठी ब्लाक प्रमुख का उपचुनाव लड़ेंगी। राबड़ी देवी की भतीजी अर्चना यादव की शादी जिले में पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के बेटे ओम प्रकाश यादव के साथ हुई है।
विज्ञापन
बरसठी ब्लाक की प्रमुख पारस नाथ की पत्नी हीरावती यादव थीं। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। जिस पर उपचुनाव 16 जुलाई को होना है। 14 जुलाई को उप चुनाव के लिए नामांकन तथा 16 को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना कर परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बरसठी ब्लाक के कारो गांव से राबड़ी की भतीजी अर्चना यादव हाल ही में निर्विरोध बीडीसी निर्वाचित हुई हैं। अर्चना यादव के चुनाव लड़ने की पूर्व मंत्री और अर्चना के ससुर ने ने पुष्टि की है। चुनाव में उनकी क्या स्थिति होगी यह तो समय बताएगा।
विज्ञापन
लेकिन उनके चुनाव लड़ने की चर्चा से क्षेत्र में राजनीतिक माहौैल गरमा गया है। बिहार गोपाल गंज की मूल निवासी अर्चना यादव के पिता साधू यादव पूर्व में सांसद रह चुके हैं। उनकी बूआ राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री और फूफा लालू प्रसाद यादव पूर्व में मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रह चुके हैं।
वहीं पारसनाथ यादव स्थानीय राजनीति के पुरोधा माने जाते हैं। वह सातवीं बार विधायक हैं। सांसद और मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी बड़ी बहू पुष्पा यादव भी जिला पंचायत सदस्य हैं।