फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU UG PG final year classes will start in from tomorrow students will get hostel

महामना की बगिया होगी गुलजार: बीएचयू में कल से शुरू होंगी कक्षाएं, यूजी-पीजी अंतिम वर्ष के छात्रों को मिलेगा छात्रावास

Tue, 31 Aug 2021 11:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 31 Aug 2021 11:06 AM IST
सार

बीएचयू में लंबे समय से बंद चल रहीं कक्षाओं के चलाए जाने के आदेश के बाद  विभागों, संकायों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कल से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
BHU UG PG final year classes will start in from tomorrow students will get hostel
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना काल में बंद चल रही काशी हिंदी विश्वविद्यालय (बीएचयू) की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर संकायों, विभागों में तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। फिलहाल यूजी, पीजी अंतिम वर्ष के छात्रों की हाईब्रिड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) माध्यम से कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसके अलावा यूजी, पीजी के साथ ही शोध छात्रों को छात्रावास का आवंटन भी किया जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 23 अगस्त को कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीके शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ही ऑनलाइन और आफलाइन माध्यम से कक्षाओं के चलाए जाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद से ही कला संकाय, विज्ञान संकाय, कृषि विज्ञान संस्थान, वाणिज्य संकाय सहित अन्य संकायों में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन


विभाग स्तर पर अंतिम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं चलाने के लिए समय-सारिणी, शिक्षकों को जिम्मेदारी दिए जाने सहित अन्य औपचारिकताएं भी अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए छात्रावासों में फिलहाल सिंगल रूम आवंटित किया जाएगा। उधर छात्रों की सुविधा के लिए सेंट्रल और साइबर लाइब्रेरी को भी पूरी क्षमता से चलाया जाएगा। परिसर में चलने वाले मैत्री जलपान गृह को भी एक सितंबर से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed