{"_id":"621714d7afb9c30e8c0c37a6","slug":"bhu-student-protest-full-night-called-for-university-shutdown-today-in-demand-for-hybrid-class-after-fight-with-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में भिड़े सुरक्षाकर्मी और छात्र: मुख्य द्वार बंद कर रातभर धरने पर बैठे रहे छात्र, आज विश्वविद्यालय बंद का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में भिड़े सुरक्षाकर्मी और छात्र: मुख्य द्वार बंद कर रातभर धरने पर बैठे रहे छात्र, आज विश्वविद्यालय बंद का आह्वान
Thu, 24 Feb 2022 10:47 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:47 AM IST
सार
बीएचयू में हाइब्रिड मोड से क्लास चलाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को केंद्रीय कार्यालय पर धरना दे रहे छात्र और सुरक्षाकर्मी भिड़ गए थे। इसके बाद से छात्रों ने मुख्य द्वार बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
रात भर मुख्य द्वार बंद कर डटे रहे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम) से क्लास चलाए जाने की मांग को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन अब बड़े रूप में आ गया है। छात्रों ने आज विश्वविद्यालय बंद करने का आह्वान किया है। उन्होंने अपील की है कि आज सभी विभागों में ऑफलाइन क्लासेज का बहिष्कार करें और हमारा समर्थन दें।
बुधवार शाम से शुरू छात्रों का धरना अभी भी जारी है। बीएचयू का मुख्य द्वार बंद है। पूरी रात प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाधिकारी और पुलिस बल भी गेट पर ही डटे रहे और छात्रों को समझाने का प्रयास करते रहे। मगर छात्रों ने अपनी मांग के आगे किसी की भी नहीं सुनी।
हालांकि राहत के तौर पर छात्रों ने मुख्य द्वार के बगल वाले एक दरवाजे को खोल दिया था। एंबुलेंस के साथ ही आम वाहन और लोग भी आ जा रहे हैं।
पढ़ेंः बीएचयू प्रशासन के विरोध में मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे छात्र, पिटाई का लगाया आरोप, की नारेबाजी

हाइब्रिड कक्षाओं के लिए धरनारत छात्रों ने लगाया पिटाई का आरोप
बीएचयू गेट पर विरोध प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम) से क्लास चलाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को केंद्रीय कार्यालय पर धरना दे रहे छात्र और सुरक्षाकर्मी भिड़ गए। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने उन पर लाठियां भांजी और पिटाई भी की। उधर घटना में कई छात्र घायल हुए। घटना के विरोध में छात्र शाम छह बजे से ही मुख्य द्वार पर धरना दे रहे हैं। एक सप्ताह से छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर कुलपति आवास पर धरना दे रहे हैं।