फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student protest after 18 day against chief proctor

बीएचयू: चीफ प्रॉक्टर पर कार्रवाई को लेकर 18 दिन से चल रहा छात्रों का धरना समाप्त

Tue, 18 Dec 2018 01:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 18 Dec 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
BHU student protest after 18 day against chief proctor
डीएम के हस्तक्षेप के बाद छात्रों ने खत्म किया धरना - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह को हटाने की मांग को लेकर केंद्रीय कार्यालय पर 18 दिन से चल रहा धरना सोमवार को डीएम के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया। इस दौरान छात्रों द्वारा प्रो. रोयाना पर लगाए गए आरोपों की जांच एक महीने के भीतर पूरी करने, नर्सिंग छात्रों के खिलाफ लंका थाने में दर्ज मुकदमे में कोई कार्रवाई न होने, पूर्व में निलंबित, निष्कासित छात्रों के मामले में दूसरी कमेटी का गठन करने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


पढ़ेंः बीएचयू छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर को हटाने के लिए निकाला विरोध मार्च
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर को हटाए जाने की मांग को लेकर छात्र पिछले 18 दिन से केंद्रीय कार्यालय पर धरना दे रहे थे। इस दौरान कुलपति के निर्देश पर दो बार शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल जहां बातचीत करने गया वहीं एक बार कुलपति से भी छात्रों की बातचीत हुई। इस बीच छात्र कार्रवाई होने तक धरना करने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले भी डीएम सुरेंद्र सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे थे और कुलपति से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सोमवार शाम करीब चार बजे डीएम फिर विश्वविद्यालय पहुंचे और छात्रों के साथ ही कुलपति प्रो. राकेश भटनागर से बातचीत कर मांगों पर कार्रवाई की बात कही।

धरनारत छात्रों ने बताया कि यदि तय समय के भीतर मांगें नहीं मानी गईं तो फिर धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। 

ये हुआ फैसला

- चीफ प्रॉक्टर प्रकरण में गठित जांच समिति एक माह के भीतर जांच पूरी कर लेगी। इसमें आचार्य एससी लाखोटिया को भी शामिल किया जाएगा। 

- चीफ प्रॉक्टर कार्यालय द्वारा नर्सिंग छात्रों के खिलाफ लंका थाने में दर्ज मुकदमे में कोई अग्रिम कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

- निलंबित/निष्कासित छात्रों के मामले में एक अन्य समिति गठित की जाएगी जो छात्रों के पक्ष पर व्यक्तिगत तौर पर पुनः विचार कर तय समय के भीतर जांच कर रिपोर्ट देगी। छात्र समिति के समक्ष अपना पक्ष रख सकते हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed